पढे आज बुधवार का आपका राशिफ़ल
PALI SIROHI ONLINE
मेष;शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला व्यापारिक कर्क सौदे लाभदायक रहेंगे। भौतिक रहेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं पर बड़ा खर्च संभव है। मानसिक तनाव के कारण आप अनिर्णय की स्थिति में रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार हैं।
कर्क;शुभ अंक 1, शुभ रंग नीला अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। आप काम को लेकर अत्यधिक परेशान रहेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद सुलझने से राहत मिल सकती है। निजी काम को लेकर दौड़-धूप बनी रहेगी।
तुला शुभ अंक 6, शुभ रंग भूराः अपने रवैये में बदलाव की कोशिश करें। कर्ज के चलते तनाव बढ़ सकता है। नई योजनाओं को लेकर उत्साहित रहेंगे। भावनात्मक संबंधों में चल रहा गतिरोध दूर हो सकता है। मित्रों से संबंध सुधरेंगे।
मकर;शुभ अंक 2, शुभ रंग हरा : छोटी-छोटी बातों से तनाव बढ़ सकता है। पारिवारिक जरूरतों पर पहले से अधिक धन खर्च हो सकता है। बिखरे काम समेटने में सफलता मिल सकती है। राजकीय मामले सुलझेंगे।
वृष शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल: आप कॅरियर को नई दिशा देने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में टकराव बढ़ सकता है। नई-नई समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। विवादित मसले सुलझने के आसार हैं। धार्मिक यात्रा संभव है।
मिथुन शुभ अंक 2, शुभ रंग गुलाबी विरोधी पराजित महसूस करेंगे। वैवाहिक संबंधों में टकराव संभव संभव है। झूठ बोलकर आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। दुविधा से छुटकारा मिलेगा। अधिकारी आपकी कार्यशैली से नाराज होंगे।
सिंह शुभ अंक 3, शुभ रंग काला कारोबारी सौदे लाभदायक रहेंगे। काम को समय पर करने की आदत डालें। विवादित मसले सुलझने के आसार हैं। आय-व्यय में तालमेल का अभाव परेशान करेगा। यात्रा कार्यक्रम टालना पड़ेगा।
कन्या शुभ अंक 9, शुभ रंग बैंगनी: बीती बातों को छोड़कर भविष्य पर ध्यान दें। पारिवारिक जरूरतों को नजरअंदाज करना नुकसानदेह रहेगा। घरेलू मामलों में बाहरी दखल से बात बिगड़ेगी। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
वृश्चिक शुभ अंक 1, शुभ रंग फिरोजी चल रहे प्रयासों में सफलता मिल सकती है। रुके हुए कामों को शुरू करने में मित्रों का सहयोग मिलेगा। साझेदारी में काम करना मुश्किल हो जाएगा। राह में आ रही अड़चनें परेशान करेंगी।
धनु शुभ अंक 4, शुभ रंग सफेद आप दूसरों के सुझावों का स्वागत करेंगे। हर समय बेहतर बदलाव के लिए तैयार रहेंगे। कार्यस्थल पर उतावलापन नुकसानदेह रहेगा। विद्यार्थी बेहतर विकल्प मिलने से उत्साहित रहेंगे।
कुंभ शुभ अंक 6, शुभ रंग बादामी : आपका खुला व्यवहार करीबी लोगों को अखर सकता है। लगातार दौड़-धूप बनी रहने से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। कारोबारी सफलता के लिए अपनी योजना में बदलाव करना पड़ेगा।
मीन शुभ अंक 7, शुभ रंग स्लेटी : आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे। आयात-निर्यात में बड़ी सफलता संभव है। मित्रों से कहासुनी होने का अंदेशा है। व्यस्तता के चलते आप परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। यात्रा का योग है।

