
PALI SIROHI ONLINE
मेष : शुभ अंक 4, शुभ रंग बादामी : अब तक जो काम मुश्किल लग रहे थे, वे सहज ही पूरे होंगे। किसी से कहासुनी होने से मन अशांत रहेगा। कारोबार के विस्तार की संभावना बनेगी। नए संपकों का लाभ मिल सकता है।
वृष : शुभ अंक 5, शुभ रंग नीला स्वास्थ्य में अचानक गिरावट महसूस करेंगे। सामूहिक कामों में सबके सहयोग से आगे बढ़ना लाभदायी रहेगा। राजकीय मामलों को वक्त पर सुलझा लें। नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है।
मिथुन : शुभ अंक 8, शुभ रंग गुलाबी वैवाहिक चर्चाओं को लेकर उत्साहित रहेंगे। जल्दबाजी में गलती कर बैठेंगे। साझेदारी में लाभ के आसार हैं। व्यापारिक सौदे हाथ आने से लाभ संभव है। मित्रों से मुलाकात होगी।
कर्क : शुभ अंक 3, शुभ रंग जामुनी : आपके नजदीकी लोग ही धोखा दे सकते हैं। कारोबारी विस्तार में आ रही बाधा परेशान करेगी। अधिकारियों से टकराव टालने का प्रयास करेंगे। विवादित मामलों का हल निकल सकता है।
सिंह : शुभ अंक 6, शुभ रंग हरा तनाव के चलते चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार हैं। संतान अनुकूल रहेगी। व्यापारिक यात्रा का कार्यक्रम बनेगा। नए संपकों में सावधानी बरतें। शांत रहें।
कन्या : शुभ अंक 7, शुभ रंग सफेद अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लाभदायी हो सकता है। पारिवारिक जरूरतों पर जमकर धन खर्च करेंगे। अनजान लोगों पर भरोसा भारी पड़ सकता है। यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है।
तुला : शुभ अंक 2, शुभ रंग फिरोजी : विपरीत माहौल मैं समझौता करना लाभदायी रहेगा। परिश्रम का भरपूर लाभ मिल सकता है। जोखिम उठाने से बचें। राजकीय कार्य से यात्रा संभव है। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा।
वृश्चिक : शुभ अंक 1 शुभ रंग पीला धन लाभ के आसार बनेंगे। बातचीत से उलझे मामले सुलझा लेंगे। खोया हुआ आत्मविश्वास फिर से हासिल कर सकते हैं। परिवार में सब आपसे प्रसन्न रहेंगे। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
धनुः शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी अपनी योग्यता का सही समय पर प्रदर्शन कर भारी लाभ कमा सकते हैं। धार्मिक आयोजनों में खर्च का मन बनेगा। जरूरत के हिसाब से कार्ययोजना में बदलाव कर सकते हैं।
मकर : शुभ अंक 7, शुभ रंग लाल तीखी बातों से सहयोगी नाराज हो सकते हैं। कामकाज में देरी से परेशानी होगी। निजी काम के लिए सिफारिश करवानी पड़ेगी। खर्च की अधिकता के चलते आय के नए स्रोत तलाशने पड़ेंगे।
कुंभ : शुभ अंक 3, शुभ रंग भूरा व्यर्थ की बातों में समय एवं धन बर्बाद होगा। व्यापारिक सौदे हाथ से निकलने का मलाल रहेगा। परिणय चर्चाओं में चल रहा गतिरोध दूर हो सकता है। जिद में आकर अपना नुकसान कर बैठेंगे।
मीन : शुभ अंक 6, शुभ रंग स्लेटी : योजनाएं सफल होंगी। कार्यस्थल की समस्या का समाधान होगा। अब तक जो लोग विरोध कर रहे थे वे सहयोग के लिए आगे आएंगे। वर्चस्व बनाने के चक्कर में लोगों को नाराज कर बैठेंगे।