• March 25, 2026

आज बुधवार का आपका राशिफ़ल पढे

PALI SIROHI ONLINE

मैष;शुभ अंक 7, शुभ रंग जामुनी: विवादास्पद मामलों से दूर रहें। अदालती मामले पक्ष में सुलझने के आसार हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की संभावना है। अविवाहित वैवाहिक चर्चाओं में सफलता को लेकर उत्साहित रहेंगे।

वृष;शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला: सुख-सुविधा पर खर्च संभव है। कॅरियर में अच्छी सफलता हासिल करेंगे। प्रॉपर्टी के क्रय-विक्रय से बड़े लाभ की संभावना है। पारिवारिक मामलों में देखपरख कर ही फैसला लें, सफलता मिलेगी।

मिथुन;शुभ अंक 1, शुभ रंग हरा: आत्मविश्वास के साथ निजी काम करें, लाभ मिलेगा। विरोधियों की साजिश का पर्दाफाश करने में सफल रहेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सोच-समझकर पूंजी निवेश करें।

कर्क;शुभ अंक 4, शुभ रंग गुलाबी : सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। युवाओं को कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलने के आसार बनेंगे। गतिरोध दूर करने के के लिए आपसी संवाद बनाए रखें। काम टालने की आदत नुकसानदायक हो सकती है।

सिंह शुभ अंक 3, शुभ रंग भूरा: आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे। निजी मामलों को सार्वजनिक करने से छवि धूमिल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल करेंगे। आप लोगों से संबंध सुधारने की कोशिश करेंगे।

कन्या शुभ अंक 5, शुभ रंग सफेद : अटका धन वसूलने में मित्रों का सहयोग मिलेगा। दूसरों की बातों में आकर अपनों को विरोधी बना लेंगे। संपत्ति संबंधी मामलों में आपकी जीत संभव है। सामाजिक कार्यक्रों में हिस्सा लेंगे। धैर्य रखें।

वृश्चिक शुभ अंक 2, शुभ रंग स्लेटी: अनावश्यक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर खुद को साबित करना पड़ेगा । सुविधा के सामान पर खर्च की संभावना बनेगी। दौड़-धूप बनी रहने से सेहत बिगड़ सकती है।

धनु;शुभ अंक 5, शुभ रंग काला व्यापारिक सौदे कारोबारी विस्तार में सहायक हो सकते हैं। युवाओं को कार्यक्षेत्र में अच्छे प्रस्ताव मिलने के आसार हैं। कार्यस्थल पर व्यर्थ टकराव बढ़ सकता है। सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

तुला;शुभ अंक 7, शुभ रंग नारंगी लंबे समय से अटकी योजना पूरी होने के आसार हैं। अधिकारियों से मेलजोल तरक्की में सहायक रहेगा। अटका धन मिलने की उम्मीद है। बदले माहौल में खुद को ढालना थोड़ा मुश्किल होगा।

मकर;शुभ अंक 6, शुभ रंग नीला: नई योजनाओं में निवेश पर विचार कर सकते हैं। अधिकारी कमियां ढूंढने की कोशिश करेंगे। रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। मन से जो भी काम करेंगे, कामयाबी मिलेगी।

कुंभ शुभ अंक 9, शुभ रंग बादामी : आय के नए स्रोतों की तलाश रहेगी। कार्यस्थल पर तालमेल की कमी से परेशानी हो सकती है। तनाव के चलते काम में मन नहीं लगेगा। स्वास्थ्य में सुधार से राहत मिलेगी। शांत रहें।

मीन शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल : मेहमानों की आवाजाही रहेगी। साझेदारी में बड़ी योजना की शुरुआत कर सकते हैं। जल्दी धन कमाने के चक्कर में हाथ की पूंजी गंवा बैठेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन में सुधार होगा।

About The Author

You cannot copy content of this page