PALI SIROHI ONLINE
मैष;शुभ अंक 2, शुभ रंग नीला: आज का दिन भावनात्मक रूप से उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। परिवार व दोस्तों से बातचीत में शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। किसी बात पर तुरंत गुस्सा करने से बचें। शत्रु परेशान करेगा।
वृष;शुभ अंक 9, शुभ रंग पीला सामाजिक जीवन में भागीदारी बढ़ेगी। आप हर हाल में खुश रहने की कोशिश करेंगे और लोगों को अपना बना लेंगे। साझेदारी लाभदायक रहेगी। अधिकारियों से तालमेल बैठाने में सफल रहेंगे।
मिथुन शुभ अंक 4, शुभ रंग गुलाबी: छोटी-छोटी बातों से रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। वैभव के सामान पर खर्च की संभावना बनेगी। काम को समय पर करने की आदत डालें, अन्यथा मुश्किल हो सकती है। यात्रा टालना बेहतर है।
कन्या;शुभ अंक 3, शुभ रंग नारंगी समय के साथ कार्ययोजना में बदलाव करना पड़ सकता है। मान-सम्मान बढ़ेगा। नए काम की रूपरेखा बन सकती है। संतान के भाग्योदय से खुशी महसूस करेंगे। साझेदारी में दरार पड़ सकती है।
कर्क;शुभ अंक 5, शुभ रंग जामुनी: धार्मिक आयोजनों पर खर्च संभव है। विरोधियों की साजिश उजागर होने से नुकसान से बच सकते हैं। अनजान लोगों पर भरोसा महंगा पड़ सकता है। कार्यक्रम में बदलाव से परेशानी होगी।
सिंह;शुभ अंक 6, शुभ रंग बादामी : बातचीत में सावधानी रखें, लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। अधिकारी आपकी कार्यशैली से नाराज हो सकते हैं। व्यापारिक सौदों में गलतफहमी होने से नुकसान संभव है।
तुला;शुभ अंक 8, शुभ रंग सफेद प्रॉपर्टी के क्रय-विक्रय से लाभ संभव है। विवादास्पद मामलों को लेकर तनाव रहेगा। राजकीय मामले सुलझेंगे। कॅरियर में बदलाव की योजना सफल रहेगी। धार्मिक आयोजन प्रसन्नतादायक रहेंगे।
वृश्चिक;शुभ अंक 2, शुभ रंग नीला नए सौदे मिलने से लाभ संभव है। निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। वाक्चातुर्य से निजी काम निकलवा लेंगे। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। यात्रा कार्यक्रम निरस्त होगा।
धनु;शुभ अंक 1, शुभ रंग हरा: आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। समस्याओं के समाधान के लिए कारगर नीति बनानी पड़ सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद सुलझ सकता है। मानसिक तनाव एवं आलस्य बना रहेगा। आस्था बढ़ेगी।
मकर;शुभ अंक 7, शुभ रंग लाल : नए काम की शुरुआत में परेशानी हो सकती है। भावनात्मक संबंधों में चल रहा टकराव दूर हो सकता है। भूमि-भवन अथवा वाहन खरीदने का मन बनेगा। विवाद के समाधान से राहत मिलेगी।
कुंभ;शुभ अंक 4, शुभ रंग स्लेटी : काम में देरी से लाभ प्रभावित हो सकता है। बातचीत में नरमी बरतें, लोग नाराज हो सकते हैं। परिजनों का साथ तरक्की में सहायक रहेगा। यात्रा कार्यक्रम निरस्त करना पड़ सकता है।
मीन;शुभ अंक 5, शुभ रंग भूराः आप अध्ययन में सफलता को लेकर उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहने से मन परेशान रहेगा। मेहनत के अनुसार लाभ नहीं मिलने निराशा होगी। सुख-सुविधाओं पर खर्च संभव है।

