PALI SIROHI ONLINE
मेष;-शुभ अंक 4, शुभ रंग पीला काम की तलाश में भटकना पड़ सकता है। धार्मिक खर्च की संभावना बनेगी। अधिकारियों से काम के संबंध में आश्वासन मिल सकता है। दांपत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आय में वृद्धि होगी।
वृष;-शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा: कानूनी मामलों के समाधान से राहत मिलेगी। मित्रों से मुलाकात खुशी देगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापारिक सौदे लाभदायी रहेंगे। भाग्य अनुकूल रहने से थोड़े प्रयास से बड़ी सफलता मिलेगी।
मिथुन:-शुभ अंक 7, शुभ रंग फिरोजी स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। बनते काम में बाधा आने से मन परेशान रहेगा। छोटी-छोटी बातें बड़े टकराव का कारण बन सकती हैं। विरोधियों को परास्त करने में सफल रहेंगे।
कर्क;-शुभ अंक 8, शुभ रंग काला : साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं। कॅरियर को नई दिशा देने में कामयाब रहेंगे। लापरवाही से अच्छे सौदे गंवा बैठेंगे। सामाजिक सरोकार से जुड़ने का अवसर मिलेगा। उलझनें दूर होंगी।
सिंह;-शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला राजकीय मामलों में पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक आयोजनों में आपकी भागीदारी बढ़ सकती है। वैचारिक गतिरोध के चलते मन अशांत रहेगा। दुविधा दूर होने से राहत मिलेगी। धैर्य रखें।
कन्या;-शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल: युवाओं : युवाओं में कॅरियर को लेकर चिंता बनी रहेगी। संतान के भाग्योदय से प्रसन्नता होगी। मेहनत से विपरीत हालात को भी पक्ष में कर लेंगे। भौतिक सुख -सुविधा पर खर्च की संभावना बनेगी।
तुला;/शुभ अंक 1, शुभ रंग सफेद खानपान में लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद सुलझेगा। भावनात्मक संबंधों में टकराव बढ़ेगा। मेहमानों की आवाजाही रहेगी। तीखी बातों से सहयोगी नाराज हो सकते हैं।
वृश्चिक;-शुभ अंक 5, शुभ रंग गुलाबी: कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी। परिवार का साथ तरक्की दिला सकता है। आत्मविश्वास का पूरा लाभमिलेगा। भागदौड़ करके उलझे मामले निपटा लेंगे। कारोबार के विस्तार की संभावना है।
धनु;-शुभ अंक 2, शुभ रंग भूरा अटका धन मिलने के आसार हैं। कारोबारी मामलों में बाहरी दखल से समस्या हो सकती है। वाहन खरीदने का मन बन सकता है। साझेदारी में बड़ी योजना शुरू हो सकती है। साख बढ़ेगी।
मकर शुभ अंक 6, शुभ रंग आसमानी मुश्किल काम सहज ही पूरे होंगे। पारिवारिक रिश्तों में चल रहा टकराव दूर होगा। कार्यस्थल पर सबका सहयोग मिलेगा। तनाव से छुटकारा मिल सकता है। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी।
कुंभ शुभ अंक 3, शुभ रंग बैंगनी : खर्च की अधिकता परेशान कर सकती है। प्रणय संबंध मजबूत होंगे। आपका बदला स्वभाव सहयोगियों को हैरान कर सकता है। सुविधा नहीं मिलने से काम छोड़ने का मन बनेगा।
मीन शुभ अंक 4, शुभ रंग हरा : विवादास्पद मामले निपटाने में सफल रहेंगे। भय से छुटकारा मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। नई योजनाओं में निवेश करने का मन बनेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी संभव है।

