PALI SIROHI ONLINE
मेष शुभ अंक 9, शुभ रंग बादामी : सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापारिक साझेदारी लाभदायक रहेगी। विवादित मामले तनाव का कारण बन सकते हैं। दिखावे के चलते खर्च बढ़ सकता है। पारिवारिक कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ेगी।
वृष शुभ अंक 2, शुभ रंग नीला: नए संपर्क कॅरियर को नई दिशा देंगे। व्यापारिक योजना लाभदायक हो सकती है। मांगलिक खर्च की रूपरेखा बनेगी। भावनात्मक रिश्तों में नई शुरुआत हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
मिथुन शुभ अंक 4, शुभ रंग स्लेटी: आप परिवार व मित्रों को पूरा समय देंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता के आसार बनेंगे। नया काम शुरू होगी। आप अधिकारियों की अनदेखी कर बैठेंगे। करने के लिए धन की जरूरत महसूस होगी।
कर्क:शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी : विपरीत वाले काम करना मुश्किल होगा। भावनात्मक संबंधों में गतिरोध बढ़ सकता है। विद्यार्थियों को कॅरियर में निराशा हाथ लगेगी। चल रहा टकराव दूर हो सकता है।
सिंह;शुभ अंक 3, शुभ रंग काला: आज का दिन आपके लिए चुनौतियों भरा हो सकता है। कारोबार के विस्तार की संभावना है। साझेदारी में लाभ के अवसर बढ़ सकते हैं। निजी मामलों को सुलझाने का पूरा प्रयास करेंगे। शांत रहें।
कन्या;शुभ अंक 1, शुभ रंग जामुनी: कार्यक्रम में बदलाव से समस्या बढ़ सकती है। नए काम कुछ परेशानी आ सकती है। अधिकारी आपके काम के तरीकों से नाराज हो सकते हैं। निजी काम से यात्रा हो सकती है।
तुला;शुभ अंक 8, शुभ रंग आसमानी वैचारिक गतिरोध दूर होने से राहत मिलेगी। राजकीय मामले सुलझेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ सकती है। अनुभवी लोगों का साथ तरक्की में सहायक हो सकता है।
वृश्चिक; शुभअंक 3, शुभ रंग हरा: आप जो चाहते हैं, उसे जल्द हासिल कर लेंगे। व्यापारिक सौदे टूटने से विवाद की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में संघर्ष एवं चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
धनु;शुभ अंक 7, शुभ रंग बैंगनी साझेदारी लाभदायक हो सकती है। प्राथमिकताओं को निर्धारित करने की कोशिशि करेंगे। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे। घर में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपके सिर आ सकती है। धैर्य रखें।
मकर शुभ अंक 5, शुभ रंग पीला : कलात्मक अभिरुचि को बढ़ावा मिलेगा। कारोबार में बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में खुद को साबित करने में सफल रहेंगे। आप अनावश्यक विवाद में पड़ सकते हैं।
कुंभ शुभ अंक 4, शुभ रंग हरा: अनिर्णय की स्थिति परेशान कर सकती है। मन की बात मित्रों को कह देने से राह आसान होगी। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से परेशानी संभव है। अपनों की मदद करनी पड़ सकती है।
मीन शुभ अंक 1, शुभ रंग सफेद : कानूनी मसले सुलझने के आसार हैं। मेहमानों की आवाजाही बढ़ सकती है। आय में बढ़ोतरी की संभावना है। मांगलिक खर्च की रूपरेखा बनेगी। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। मित्र मिलेंगे।

