PALI SIROHI ONLINE
मेष;शुभ अंक 3, शुभ रंग लाल: कामकाज की रणनीति बदलना लाभकारी रहेगा। आय बढ़ाने के नए रास्ते खुल सकते हैं। मनपसंद जिम्मेदारी मिलने से ऊर्जा बढ़ेगी। दिखावे के चक्कर में कर्ज का बोझ बढ़ सकता है। यात्रा का योग है।
वृष;शुभ अंक 7, शुभ रंग भूरा बड़े निर्णय लेने में संकोच बाधा बन सकता है। पुरानी योजनाएं लाभ देंगी। नई साझेदारी टालना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता संभव है। कटु टिप्पणी से रिश्तों में दूरी बढ़ सकती है।
मिथुन;शुभ अंक 9, शुभ रंग हरा: नए संपर्क कॅरियर में बदलाव ला सकते हैं। अचानक धन लाभ संभव है। सुविधाओं पर अपेक्षा से अधिक खर्च होगा। टीमवर्क में लचीलापन फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
कर्क;शुभ अंक 1, शुभ रंग पीला नई योजनाओं पर अमल शुरू हो सकता है। प्राथमिकता तय कर काम करने से सफलता संभव है। अपनों के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। रुके कार्यों में गति आएगी।
सिंह;शुभ अंक 5, शुभ रंग भूरा समय पर निर्णय लेना जरूरी रहेगा। परिवार में चल रहा तनाव कम होगा। अचानक रुकावटें चिंता बढ़ा सकती हैं। कार्यभार बढ़ने से दिन व्यस्त रहेगा। आत्मविश्वास बनाए रखना लाभकारी होगा।
कन्या;शुभ अंक 8, शुभ रंग जामुनी: सामाजिक मेलजोल से प्रसन्नता मिलेगी। उलझन सुलझने से राह आसान होगी। भावनात्मक मतभेद दूर हो सकते हैं। जल्दबाजी में दीर्घकालिक योजना प्रभावित न करें। नए संपर्क लाभदायक रहेंगे।
तुला;शुभ अंक 1, शुभ रंग गुलाबी निजी मकर कारणों से यात्रा संभव है। संतुलित सोच फायदा देगी। मित्रों की सहायता में धन व्यय होगा। रुकी रकम मिलने से राहत मिल सकती है। अनावश्यक खर्च से बचाव जरूरी है।
वृश्चिक-शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला आपसी संवाद से विवाद सुलझ सकते हैं। घर के मामलों में समाधान मिलेगा। समयसीमा का दबाव महसूस होगा। यात्रा टलने से निराशा हो सकती है। धैर्य से स्थिति संभल जाएगी।
धनु-शुभ अंक 2, शुभ रंग काला: कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद है। असंतुलित दिनचर्या से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। खोया आत्मसम्मान फिर हासिल कर सकते हैं। यात्रा संभव है।
मकर-शुभ अंक 4, शुभ रंग आसमानी : नई शुरुआत लाभकारी सिद्ध होगी। परिजनों का सहयोग उत्साह बढ़ाएगा। रिश्तों की खटास कम होगी। भविष्य की योजना मजबूत बनेगी। वैभव के सामान पर खर्च करेंगे। विनम्र रहें।
कुंभ-शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला : परिस्थितियों से तालमेल बैठाना चुनौतीपूर्ण रहेगा। सावधानी से आगे बढ़ना लाभ देगा। अनजान लोगों से सतर्क रहना होगा। प्रेम-प्रसंग में सफलता की संभावना है। सोच-समझकर पूंजी निवेश करें।
मीन-शुभ अंक 9, शुभ रंग सफेद : संपत्ति से जुड़ा निर्णय लाभ देगा। वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। घरेलू समस्या का समाधान मिल सकता है। शुभ कार्यों में खर्च संभव है। असमंजस दूर होगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

