PALI SIROHI ONLINE
मेष;-रवि व सोमवार को द्वादश चंद्र से व्यय बढ़ेंगे। योजनाएं बिगड़ सकती हैं। मंगलवार से समय सुधरेगा, बड़े कार्य बनेंगे और परिवार में वर्चस्व बढ़ेगा। शुक्र को यात्रा योग संभव। शनिवार को पराक्रम में वृद्धि होगी।
तुला;-रविवार को विरोधी सक्रिय रहेंगे। सोम को आय में बाधा आएगी। मंगल-बुध से स्थितियां पक्ष में होंगी। गुरु-शुक्रवार को सावधानी रखें। आय रुक सकती है। विवाद संभव है। शनिवार अनुकूल रहेगा।
वृषभ;;आज एवं कल संतान सहयोगी रहेगी। मंगल-बुध को खर्च बढ़ेंगे व आय घट सकती है। मन निराश रहेगा। गुरु शुक्र से समय पुनः पक्ष में होगा, कार्य में तेजी आएगी और आय में वृद्धि होगी। शनिवार सामान्य रहेगा।
वृश्चिक;-रवि-सोम को शत्रु भी सहयोग करेंगे, आर्थिक बाधाएं घटेंगी। मंगल बुध को मन खिन्न रहेगा और आय में कमी आएगी। गुरु-शुक्रवार को समस्याओं का निदान होगा। शनिवार को हल्की परेशानी आ सकती है।
मिथुन;-प्रारंभ में दशम चंद्र प्रगति देगा, शत्रु भी सहयोग करेंगे। मंगल-बुध को आय बढ़ेगी और विवादित जमीन मामलों में पक्ष मजबूत रहेगा। गुरु-शुक्र को आय बाधित हो सकती है और खर्च बढ़ेंगे। शनिवार उत्तम रहेगा।
धनु;-आज व सोमवार को चतुर्थ चंद्र है। लापरवाही से नुकसान हो सकता है। मंगल एवं बुध को आय बढ़ेगी। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। गुरु शुक्र को पुनः निराशा हो सकती है। शनिवार आनंददायक रहेगा।
कर्क;-रवि-सोम को नवम चंद्र अनुकूल रहेगा। इससे निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। मंगल-बुध को समय का सदुपयोग होगा। गुरु-शुक्रवार को अटका धन मिलने का योग है। शनिवार को व्यय बढ़ेंगे।
मकर;-रवि-सोम से अच्छी शुरुआत होगी। योजनाएं सफल रहेंगी। मंगल-बुध को बाधाएं और व्यय बढ़ेंगे, मदद कम मिलेगी। गुरु-शुक्र से हालात सुधरेंगे, धन संबंधी समस्याएं घटेंगी। शनिवार को विरोधी हावी हो सकते हैं।
सिंह;-शुरुआत में मामूली परेशानी रहेगी। निवेश में सावधानी बरतें। मंगल-बुध से समय सुधरेगा, आय बढ़ेगी और सहयोग मिलेगा। सप्ताहांत में कार्य की अधिकता होगी। पिता सहयोग करेंगे। शनि को आय में सुधार होगा।
कुंभ;-प्रारंभ में सुख की अनुभूति होगी। धन का अभाव दूर होगा। मंगल-बुध को बाधाएं दूर होंगी, विवादित मामलों में विजय मिलेगी। गुरु-शुक्र को मन निराश रहेगा। कार्य में अरुचि रहेगी। शनि को संतान से सुख मिलेगा।
कन्या;-रवि-सोम को अच्छी खबरें मिलेंगी। धन की आवक बढ़ेगी। मंगल-बुध को विरोधी हावी हो सकते हैं। गुरु-शुक्रवार से समय फिर से अनुकूल हो जाएगा। कार्य में गति आएगी। शनिवार सकारात्मक रहेगा।
मीन;-रवि और सोमवार को उत्साह रहेगा। अटके कार्य पूर्ण होंगे। मंगल-बुध को आय में वृद्धि होगी। स्थायी संपत्ति से लाभ प्राप्त होगा। गुरु-शुक्र को भाइयों का सहयोग मिलेगा। शनिवार को उत्साह कम घट सकता है।
