PALI SIROHI ONLINE
मेष;-रविवार एवं सोमवार को भाग्य का साथ रहेगा। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। मंगल एवं बुधवार को कार्य की अधिकता रहेगी। गुरु एवं शुक्रवार को अटके धन की प्राप्ति होगी। कार्य सफल होंगे। शनिवार को उदासीनता रहेगी।
तुला;-तृतीय चंद्र। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। भाइयों से सहयोग की प्राप्ति होगी। मंगल एवं बुधवार को विरोधी प्रबल बने रहेंगे। गुरु एवं शुक्रवार को उत्तम आर्थिक योग बनेंगे। शनिवार को आलस्य बना रहेगा। आय कम होगी।
वृषभ;-रवि एवं सोमवार को अष्टम चंद्र चिंताएं बढ़ाएगा। मंगल एवं बुधवार को समय अनुकूल रहेगा। गुरुवार को किसी विशेष कार्य के बन जाने से हर्ष होगा। शुक्र एवं शनिवार को बड़ा लाभहो सकता है। यात्रा का योग बनेगा।
वृश्चिक;-रवि एवं सोमवार को उत्साह कम रहेगा। मंगल एवं बुधवार को अराजकता के प्रति गुस्सा होगा। गुरु एवं शुक्रवार को साझेदारों से सचेत रहने की आवश्यकता है। शनिवार को सुख की प्राप्ति होगी। आय अच्छी होगी।
मिथुन;-रवि एवं सोमवार को चंद्र की पूर्ण दृष्टि राशि पर रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। मंगल एवं बुध को चिंताएं रह सकती हैं। गुरु एवं शुक्रवार बेहतर दिन रहेंगे। शनि को कार्य की अधिकता एवं प्रसन्नता की प्राप्ति होगी।
धनु;-चंद्र का गोचर रहेगा। कार्य में तेजी आएगी। मंगल एवं बुधवार को कोई बड़ा कार्य बन सकता है। गुरु एवं शुक्रवार को राजनीतिज्ञों के लिए पद लाभ हो सकता है। शनिवार का दिन अनावश्यक चिंता में व्यतीत होगा।
कर्क;-आरंभ में चिंताएं अधिक होंगी। मंगल एवं बुधवार को कोई बड़ा लाभ हो सकता है। गुरु एवं शुक्रवार पुनः चिंताजनक रहेंगे। अनावश्यक परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। विवाद संभव है। शनिवार को राहत रहेगी।
मकर;-रवि एवं सोमवार को निराशा हावी होने का प्रयास करेगी। मंगलवार से सभी दिन अनुकूल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। योजनाएं सफल होंगी। सहयोग भी बना रहेगा। शनिवार को विशेष सफलता की प्राप्ति होगी।
सिंह;-रवि-सोमवार को संतान से सुख की प्राप्ति होगी। मंगल एवं बुधवार को विरोधियों से सामना हो सकता है। गुरु एवं शुक्रवार को लाभ की स्थितियां बनेंगी। शनिवार को नुकसान हो सकता है। हो सके तो यात्रा को टालें।
कुंभ-आरंभ शानदार होगा। सफलताएं मिलेंगी। मंगल एवं बुधवार परेशानियों को बढ़ाने वाले होंगे। गुरु एवं शुक्रवार बेहतर दिन रहेंगे। शनिवार को खुशी मिलेगी। आय अच्छी रहेगी। विवादों में विजय की प्राप्ति होगी।
कन्या;-रविवार और सोमवार को चिंता रहेगी। मंगल एवं बुधवार को संतान अनुकूल रहेगी। गुरुवार एवं शुक्रवार को परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। शनिवार सबसे बेहतर दिन रहेगा। आय में वृद्धि होगी।
मीन;-रवि-सोमवार को कार्य की अधिकता रहेगी। जो विदेश जाना चाहते है, मंगल-बुधवार को उनकी वीजा संबंधी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। गुरु एवं शुक्रवार को संभलकर रहना होगा। शनिवार अच्छा दिन रहेगा।
