PALI SIROHI ONLINE
मेष;शुभ अंक 7, शुभ रंग पीला विवाद से छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग आगे बढ़ने में सहायक रहेगा। घर खरीदने का सपना पूरा कर सकते हैं। मांगलिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। नए संपकों का लाभ मिलेगा।
वृष शुभ अंक 5, शुभ रंग भूरा: खानपान में सावधानी बरतें। आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे। रुके हुए काम सहज में पूरे होंगे। उच्च अध्ययन में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बनेगा।
मिथुन शुभ अंक 9, शुभ रंग हरा: कामकाज को लेकर दौड़धूप बनी रहेगी। सामाजिक संपर्क सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की संभावना है। दांपत्य संबंधों में मधुरता संभव है।
कर्क शुभ अंक 6, शुभ रंग पीला व्यापारिक योजनाएं वक्त पर पूरी करने का दबाव बनेगा। साझेदारी में नई शुरुआत कर सकते हैं। खर्च की अधिकता परेशानी में डाल सकती है। नौकरी तलाश रहे लोगों को सफलता मिल सकती है।
सिंह शुभ अंक 2, शुभ रंग नारंगी : निजी काम को लेकर यात्रा संभव है। परिजनों की अपेक्षाएं पूरी नहीं होने से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। कारोबारी सौदे हाथ से निकल सकते हैं। भाग्योदय के अवसर हाथ आ सकते हैं।
कन्या शुभ अंक 4, शुभ रंग फिरोजी अटका धन मिलने के आसार हैं। अधिकारियों से मेलजोल का लाभ मिलेगा। साझेदारी टूटने से नुकसान की आशंका है। परिणय चर्चाओं में सफलता मिल सकती है। संपर्क क्षेत्र बढ़ेगा।
तुला शुभ अंक 1, शुभ रंग लालः सही वक्त पर लिया फैसला बड़ा लाभ दिला सकता है। रूठे मित्रों को मनाना आसान रहेगा। नई तकनीक का उपयोग कारोबारी विस्तार में सहायक हो सकता है। यात्रा टालना बेहतर है। धैर्य रखें।
वृश्चिक शुभ अंक 8 शुभ रंग सफेद : मन की बात खुलकर कह दें, सबका सहयोग मिलेगा। कामकाज को लेकर सहयोगियों से अनबन हो सकती है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। राजकीय मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा।
धनु शुभ अंक 5, शुभ रंग गुलाबी परिवार के सहयोग से बिखरे काम समेट लेंगे। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अधिकारियों के आदेश की अवहेलना नुकसानदायक हो सकती है। कर्ज का बोझ परेशान कर सकता है। शांत रहें।
मकर शुभ अंक 4 शुभ रंग काला : कानूनी मामलों में देरी से नुकसान हो सकता है। संपकों का लाभ मिलेगा। पहले की गई गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। आय में बढ़ोतरी संभव है। राजकीय मामले सुलझेंगे।
कुंभ शुभ अंक 7, शुभ रंग आसमानी : जल्दबाजी में गलती कर बैठेंगे। कार्यस्थल पर सबका सहयोग मिलेगा। अपनी योजनाओं को लेकर अतिरिक्त रिक्त प्रयास करने पड़ पड़ सकते हैं। आलोचना से रिश्ते खराब हो सकते हैं।
मीन शुभ अंक 2, शुभ रंग नीला : दिखावे के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। मेहमानों की आवाजाही बनी रहेगी। तीखी बातों से सहयोगी नाराज हो सकते हैं। मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ें, राह आसान होगी। विनम्र रहें।

