PALI SIROHI ONLINE
मैष शुभ अंक 9, शुभ रंग सफेद बनाकर नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से परेशान रहेंगे। व्यापारिक सौदे मिलने से अच्छा लाभ होगा। कानूनी अड़चनें दूर हो सकती हैं। यात्रा टालें।
वृष शुभ अंक 1, शुभ रंग गुलाबी : दूसरों का अनावश्यक दखल रिश्तों में दूरियों का कारण बन सकता है। आयात-निर्यात के कारोबार में लाभ संभव है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी समस्या दूर होगी। सफर में सावधानी बरतें।
मिथुन शुभ अंक 4, शुभ रंग जामुनी: कानूनी मामलों के समाधान की उम्मीद बनेगी। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रतियोगी परीक्षा के परिणामों को लेकर चिंतित रहेंगे। विवाद से छुटकारा मिलेगा।
कर्क शुभ अंक 5, शुभ रंग नारंगी व्यापारिक साझेदारी लाभदायक रहेगी। कार्यविस्तार की योजना अटक सकती है। आपको चल रहे काम में ही संतोष करना होगा। मांगलिक खर्च की रूपरेखा बनेगी। नए संपकों का लाभ मिलेगा।
सिंह;शुभ अंक 2, शुभ रंग नीला: अधिकारियों से मेलजोल का लाभ मिलेगा। नई योजनाओं की शुरुआत लाभदायक हो सकती है। बिखरे काम समेटने में परिवार का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक संबंधों में खींचतान बढ़ सकती है।
कन्या शुभ अंक 3, शुभ रंग भूराः दौड़धूप करके निजी काम करवा लेंगे। वैचारिक गतिरोध बने रहने से मानसिक तनाव संभव है। सफलता के लिए पूरे मनोयोग से काम में जुट जाएंगे। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बना रहेगा।
वृश्चिक शुभ अंक 8 शुभ रंग पीला : छोटी-छोटी सफलता बड़े उत्साह का कारण बनेगी। कॅरियर में बेहतर प्रस्ताव मिलने के आसार हैं। टकराव टालने का प्रयास करें। कार्यस्थल की समस्याओं के समाधान की उम्मीद बनेगी।
धनु शुभ अंक 7, शुभ रंग आसमानी अनुभवी लोगों का साथ आगे बढ़ने में मदद करेगा। सुख-सुविधा पर खर्च की संभावना है। निजी काम के सिलसिले में यात्रा संभव है। रोकटोक के चलते काम में परेशानी आ सकती है।
तुला-शुभ अंक 5, शुभ रंग स्लेटी: कामकाज में देरी से अधिकारी नाराज हो सकते हैं। नए सौदे हाथ आने से उत्साह बढ़ेगा। भावनात्मक संबंधों में चल रहा गतिरोध दूर हो सकता है। अटका धन मिलने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
मकर शुभ अंक 9 शुभ रंग फिरोजी : झूठ बोलकर सहकर्मी नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। साझेदारी में बड़े सौदे हाथ आ सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं के समाधान से राहत मिलेगी। राजकीय मामले सुलझ सकते हैं।
कुंभ शुभ अंक 2, शुभ रंग लाल: निजी काम के लिए किसी की सिफारिश करवानी पड़ सकती है। अधिकारियों से अनुकूल सहयोग व आश्वासन मिल सकता है। मित्र मिलने से खुशी होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं
मीन शुभ अंक 6, शुभ रंग हरा : आपके तौर -तरीके मित्रों को नाराज कर सकते हैं। समय पर काम नहीं होने से सहयोगी नराज हो सकते हैं। अटकी योजनाओं को फिर से शुरू कर सकते हैं। तनाव की स्थिति बनी रहेगी।

