
PALI SIROHI ONLINE
मेष;-शुभ अंक 2, शुभ रंग नीला: आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन समाधान निकालने की पूरी कोशिश करेंगे। नए निवेश से पहले अच्छी तरह जांच-परख कर लें।
वृष;-शुभ अंक 5, शुभ रंग नारंगी : आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। काम में गति आएगी, लेकिन अधूरे काम आपका ध्यान खींचेंगे। विवाद से दूर रहें। काम में सहयोगियों का साथ मिलेगा। सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे। वाणी में संयम बरतें।
मिथुन;-शुभ अंक 8, शुभ रंग भूरा : दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। काम का दबाव बढ़ सकता है। कारोबारी मुलाकात सकारात्मक हो सकती है। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। यात्रा का योग है।
कर्क;-शुभ अंक 9, शुभ रंग पीला: आप तनाव महसूस करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारी के साथ कार्यक्षेत्र में भी बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। संयम से आगे बढ़ें, तो यह आसान होगी। राजकीय मामले पक्ष में सुलझ सकते हैं।
सिंह;-शुभ अंक 4, शुभ रंग सफेद आपकी नेतृत्व क्षमता के कारण कार्यक्षेत्र में नई पहचान बनेगी। किसी नए काम की शुरुआत हो सकती है। सामाजिक रूप से आपकी छवि मजबूत होगी। आत्मविश्वास को बल मिलेगा।
कन्या;-शुभ अंक 7, शुभ रंग गुलाबी : आफ्की योजनाएं सफल होंगी। नई शुरुआत या निवेश विचारणीय हो सकता है। किए गए समझौतों को अमल में लाने में मुश्किल होगी। अतिरिक्त खर्च से परेशानी संभव है। धैर्य बनाए रखें।
तुला;-शुभशुभ अंक 9, शुभ रंग लाल आपका मना शांत एवं आनन्दित रहेगा। भावनात्मक रिश्ते मजबूत होंगे। घर व ऑफिस में तालमेल बैठाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक यात्रा सुखद रहेगी। अनावश्यक दबाव के चलते परेशानी संभव है।
वृश्चिक;-शुभ अंक 3, शुभ रंग बैंगनी पुराने मामलों में फिर से विचार करने की जरुरत है। कार्यक्षेत्र में आपके निर्णय से सभी प्रभावित होंगे। आकस्मिक लाभ मिलने के आसार हैं। सोच-समझकर आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी।
धनु:- शुभ अंक 1, शुभ रंग पीला सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ेगी। आज का दिना उत्साह से भरा रहेगा। महत्वपूर्ण मामलों में सहमती बनाने का प्रयास करें। निजी मामले केन सिलसिले में दौड़धूप बढ़ सकती है। विनम्र रहें।
मकर:-शुभ अंक 3, शुभ रंग आसमानी काम की अधिकता परेशान करेगी। जरूरी काम वरीयता से पहले करें। मधुर व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे। साझेदारी में मतभेद उभर सकते हैं। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें।
कुंभ;-शुभ अंक 6, शुभ रंग फिरोजी : युवाओं को कॅरियर में मजबूत शुरुआत मिलेगी। संबंधों में संवाद बनाए रखें, रिश्ते मजबूत होंगे। नए विचारों को अमली जामा पहनाना आसान रहेगा। विरोधियों के कारण परेशानी संभव है।
मीन;-शुभ अंक 8, शुभ रंग स्लेटी: तनाव कम होने से मानसिक रूप से राहत महसूस करेंगे। अपनी गलती स्वीकार कर आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। सहकर्मियों को अपनी बात समझाना मुश्किल रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा।1