PALI SIROHI ONLINE
मेष;/शुभ अंक 4, शुभ रंगका काला: आप छोटी-छोटी बातों से घबरा कर काम बीच में छोड़ देंगे। मुश्किल समय में परिवार का साथ मिलेगा। निजी काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। तनाव से छुटकारा मिल सकता है।
वृष;- शुभ अंक 5, शुभ रंग नीला बेहतर सफलता के लिए कार्य योजना में बदलाव कर सकते हैं। सुख-सुविधा पर भारी खर्च की संभावना बनेगी। प्रणय संबंधों में निकटता संभव है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।
मिथुन;- शुभ अंक 2, शुभ रंग सफेद : संपकों का लाभ मिलेगा। नया काम शुरू करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लेना लाभदायी रहेगा। अपनों का विरोध मन को दुखी करेगा। प्रॉपर्टी में निवेश से पहले सावधानी बरतें।
कर्क;-शुभ अंक 3, शुभ रंग बादामी मित्रों से मुलाकात होगी। अध्ययन में आ रही बाधा परेशान करेगी। राजकीय मामलों की अनदेखी से मुश्किलें बढ़ेंगी। विरोधी नुकसान पहुंचाना चाहेंगे। न चाहते हुए भी समझौता करना पड़ेगा।
सिंह ;-शुभ अंक 5, शुभ रंग नारंगी तनाव की स्थिति परेशानी का कारण बन सकती है। कार्यस्थल की समस्या दूर होने से राहत मिलेगी। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के आसार हैं। अधिकारियों से मेलजोल बढ़ेगा।
कन्या;- शुभ अंक 8, शुभ रंग आसमानी: कानूनी लड़ाई में सफलता के आसार हैं। आपका बदलता स्वभाव अपनों के लिए परेशानी बन सकता है। कार्य विशेष को लेकर दौड़धूप रहेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
तुला -शुभ अंक 7, शुभ रंग मैरून: कारोबार के विस्तार की संभावना बनेगी। लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतें। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। संतान के संबंध में शुभ समाचार मिल सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
वृश्चिक -शुभ अंक 9 शुभ रंग लाल प्रॉपर्टी में निवेश से लाभ संभव है। मांगलिक आयोजन प्रसन्नतादायी हो सकते हैं। विरोधियों को मात देने में कामयाब रहेंगे। तीखी बातों से सहयोगी नाराज हो सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
धनु -शुभ अंक 3, शुभ रंग हरा: जल्दबाजी में लिए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं का समाधान संभव है। भावनात्मक संबंध प्रगाढ़ होंगे। अधिकारियों से कहासुनी परेशान कर सकती है। अटका धन मिलेगा।
मकर;-शुभ अंक 6, शुभ रंग पीला : विवादास्पद मामलों का समाधान संभव है। व्यस्तताओं से समय निकालकर अभिरुचि का काम करें, खुशी मिलेगी। धैर्य बनाए रखें। विरोधी आपके प्रभाव से घबराकर समझौता कर सकते हैं।
कुम्भ;-शुभ अंक 3, शुभ रंग जामुनी : नजरिये में बदलाव करें, सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर सबका सहयोग मिलेगा। पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। नई जिम्मेदारी आने से अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।
मीन -शुभ अंक 6, शुभ रंग जामुनी : नजदीकी लोगों के कारण परेशानी हो सकती है। आकस्मिक लाभ की संभावना बनेगी। संतान के कॅरियर संबंधी समस्या का समाधान होगा। परिजनों के सहयोग से बिखरे काम समेट लेंगे।
