
PALI SIROHI ONLINE
रानीवाड़ा-जोधपुर रेंज में फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन शिकंजा के तहत रानीवाड़ा पुलिस ने एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
महानिरीक्षक विकासकुमार के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। जालोर के पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव के मार्गदर्शन में टीम ने पहले आरोपी नरपतकुमार (22) को गिरफ्तार किया। वह डीगांव, करडा का रहने वाला है।
दूसरा आरोपी विकास कुमार चौहान (32) उत्तर प्रदेश के कानपुर का निवासी है। पुलिस टीम ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोप है कि उसने पीड़िता को करीब 4 महीने तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।
यह मामला 12 फरवरी 2025 को रानीवाड़ा थाने में दर्ज किया गया था। दोनों आरोपियों को 29 मई 2025 को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया। उन्हें पुलिस रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई में वृताधिकारी भवानीसिंह, थानाधिकारी दीपसिंह, सउनि बालाराम, अर्जुनराम, राकेश कुमार और हेड कॉन्स्टेबल उकाराम की टीम शामिल थी।


