• March 22, 2026

सुमेर झुंपी दादा साहब के भव्य उर्स मेला आयोजन

PALI SIROHI ONLINE

नगराज वैष्णव

रानी – डॉ हैदर शेख़ 🪶
सुमेर झुंपी दादा साहब के भव्य उर्स मेला आयोजन पर अरावली के ऑगन में शनिवार की संपूर्ण रात हिन्दुस्तान ज़िन्दाबाद की गूंज से धन्य हो गई । मूल्क़ के मिट्टी की महक , आनन्द, उल्लास, आत्मियता और भाईचारे का अनुठा संगम ।
पाली विधायक भीमराज भाटी के आतिथ्य में झुंपी दर्शन सेवा समिति के सूत्रधार हरि सिंह राजपुरोहित और उर्स कमेटी के सचिव जसाराम चौधरी ने आयोजन से जुड़े सभी धर्मार्थियों का भव्य स्वागत-सत्कार किया ।

कव्वाली और भजन दोनों ही ईश्वर भक्ति के आनंद को बांटते हैं । कव्वालों और गुजरात से आए बाबा के मुरीद भजन गायक मदन सुथार ने इस असीम आनन्द को लुटाया ।

आज के तनाव और आपाधापी के इस दौर में मंच पर इंसानी शक्ल में फरिश्तों का साक्षात रूप देख सुकून नज़र आया ।
ईद के मौक़े श्रृद्धा, भक्ति , आस्था और इबादत की पराकाष्ठा पर पहुँचा यह आयोजन सोने पर सुहागा नज़र आया। लंगर खाने का लाजवाब प्रसाद ग्रहण किया तो बरबस मुझे मेरी ये पंक्तियां याद आ गई ।
” खीर पी गया ईद की
  राम  रसोड़ा  जीम ।
  हम तो बस इतना जाने
  एक ही राम रहीम ॥ “

About The Author

You cannot copy content of this page