
PALI SIROHI ONLINE
रानी थाना क्षेत्र के बिंजोवा गांव में बुधवार सुबह एक मकान की छत से अचानक एक लोहे का पतरा नीचे खड़े युवक पर गिर गया। जिससे युवक का हाथ कट गया। परिजन उसे बांगड़ अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर किया गया।जानकारी के अनुसार बिजोवा निवासी मोहमद आरिफ (27) बुधवार सुबह अपने मकान पर काम कर रहा था। मकान की छत से अचानक एक लोहे का पतरा उसके ऊपर गिर गया। जिससे युवक का हाथ कट गया। परिजन तुरंत उसे रानी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से चिकित्सकों ने उसे पाली के बांगड़ अस्पताल भेज दिया। इसके बाद उसे बांगड़ अस्पताल में भर्ती करवाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जोधपुर रेफर किया। घटना की जानकारी मिलने पर घायल युवक के परिजनों के साथ रिश्तेदार व परिचित अस्पताल पहुंच गए।