PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
पीएस सेवा समिति रानी द्वारा आठवां महिला सम्मान समारोह आयोजित, 151 महिलाओं का हुआ सम्मान
रानी। पीएस सेवा समिति रानी के तत्वावधान में आठवां महिला सम्मान समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 151 महिलाओं को उपखंड अधिकारी श्रीमती शिवा जोशी के हाथों सम्मानित किया गया। समारोह में महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणा बताया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी श्रीमती शिवा जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, समाजसेवा, व्यवसाय और विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण समाज के विकास की सबसे बड़ी शक्ति है। ऐसे सम्मान समारोह महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं और समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप मे भाजपा रानी शहर मंडल अध्यक्ष हरीश गेहलोत उपस्थित रहे। अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए पीएस सेवा समिति द्वारा महिलाओं को सम्मानित करने की इस पहल की सराहना की।
कार्यक्रम में पीएस सेवा समिति रानी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इनमें समिति अध्यक्ष हरी सिंह चौहान, उपाध्यक्ष अशोक परिहार, महासचिव अरविंद परिहार, महेंद्र सिंह राजपुरोहित, मुकेश परिहार, रणजीत पारंगी, भावेश प्रजापति तथा भावेश बैरवा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सम्मानित महिलाओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। पूरे समारोह में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन रेणुका राजपुरोहित ने प्रभावी ढंग से किया।

