PALI SIROHI ONLINE
रिपोर्टर प्रभु राम चौधरी बिजोवा पत्रकार
रानी।श्री् वीशा गोडवाड शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज वरकाणा के तत्वावधान में फालना समाज भवन में सूर्य सप्तमी महोत्सव अध्यक्ष पूरण शर्मा के सानिध्य में हर्षोल्लास के साथ सम्पन हुआ।
समारोह में प्रातः में लाभार्थी उपेन्द्र, प्रवीण व कल्पैश शर्मा परिवार द्वारा सूर्य भगवान मंदिर में देश व समाज की खुशहाली की मंगलमय कामना के लिए हवन व पूजा अर्चना कर समाज बन्धुओं द्वारा आहुतियां दी गई। ढोल ढमाकौ, बैण्ड की मधुर ध्वनि,रथ पर सवार सूर्य भगवान की तस्वीर, सूर्य भगवान के जैकारो के साथ नाचते गाते विशाल वरघोड़ा निकाला गया। समारोह में कार्यक्रम में सहयोग देने वाले भामाशाहो का दुलारा पहनाकर सम्मानित किया गया। समारोह में कन्हैयालाल नाना महामंत्री, जगदीश शर्मा उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश वरकाणा रमेश कुमार बिजोवा कोषाध्यक्ष, भरत शर्मा बिजोवा
मुरलीधर शर्मा, नरपत शर्मा,राजू शर्मा, संजय शर्मा, फूलचंद, अमृत शर्मा,ओमप्रकाश मुडांरा,मनु शर्मा, प्रवीण कुमार शर्मा,जेठमल, लीलाधर शर्मा,महेश भागीरथ शर्मा, सहित समाज बन्धुओं ने भाग लिया। प्रचार प्रसार मंत्री भरत शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के विकास,वरकाणा भवन जीर्णोद्धार पर चर्चा हुई। कार्यक्रम का समापन सुर्य भगवान की महा आरती के साथ सम्पन हुआ।वरकाणा समाह भवन मै वैदिक मंत्रौचारण के हवन हुआऋ
