• April 9, 2026

रानी ललित मेमोरियल लॉयन्स हॉस्पिटल वर्षगांठ पर विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर12 अप्रेल को आयोजन

PALI SIROHI ONLINE

रानी ललित मेमोरियल लॉयन्स हॉस्पिटल वर्षगांठ पर विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर12 अप्रेल को आयोजन
नगराज वैष्णव

रानी /जिला अंधता निवारण समिति पाली के सहयोग से लॉयन्स आई हॉस्पिटल ट्रस्ट के द्वारा संचालित ललित मेमोरियल लॉयन्स हॉस्पिटल रानी की चौथी वर्षगांठ पर लॉयन्स आई हॉस्पिटल रानी के प्रांगण में विशाल निःशुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा एवं हड्डी रोग, जनरल, दंत रोग परामर्श, फिजियोथैरेपी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
अध्यक्ष लॉयन नवरतन सी मेहता एवं ट्रस्ट सचिव व प्रोजेक्ट चेयरमैन लॉयन घीसुलाल चौधरी ने बताया कि इस विशाल मेगा चिकित्सा शिविर में वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बी एल नायक द्वारा आंखों के मरीजों की जांच कर मोतियाबिंद चयनित मरीजों का ऑपरेशन लॉयन्स हॉस्पिटल रानी में निःशुल्क किया जाएगा।

साथ ही ललित मेमोरियल लॉयन्स हॉस्पिटल के नियमित चिकित्सक हड्डी जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉक्टर वीरा राघव रेड्डी द्वारा हड्डी संबंधित जांच की जाएगी एवं जनरल बीमारी की जांच डॉक्टर मीनाक्षी चौधरी, दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विदुषी मेहता और फिजियोथैरेपी डॉक्टर जगदीश मालवीय द्वारा निःशुल्क जांच कर ईलाज एवं निदान कर जरूरतमंदों को माइक्रोलेब्स लिमिटेड बैंगलोर के सौजन्य ने निःशुल्क दी जाएगी।
उक्त शिविर में आंखों संबंधित बीमारियों का ईलाज, हड्डी रोग संबंधित, जनरल बीमारी, दांतों संबंधित, साईटिका,कमर दर्द,घुटना दर्द, मस्कुलर दर्द आदि का फिजियोथैपरी द्वारा ईलाज निःशुल्क किया जाएगा।
शिविर का आयोजन दिनांक 12 अप्रैल 2026, रविवार को प्रातः 09 बजे से दोपहर 1 बजे तक लॉयन्स आई हॉस्पिटल ट्रस्ट, रानी में आयोजित किया जाएगा।

About The Author

You cannot copy content of this page