PALI SIROHI ONLINE
प्रभूराम चौधरी/नगराज वैष्णव
रानी।पी.एमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय रानी गॉव का वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी सुमेर सिंह सोनीगरा,पंचायत प्रशासक गुलाब सिंह,विधायक प्रतिनिधि मुकेश गर्ग के आतिथ्य में हर्षोउल्लास व उमंग के साथआय़ोजित हुआ।
सोऩीगरा ने कहा कि पीएमश्री विधालय की हरितिमा के खुशमय माहौल में गुणात्मकता शिक्षा दी जा रही है।उन्होने छात्रों से उच्च शिक्षा अर्जित कर राष्ट्र व समाज के गौरव को बढाने का आव्हान किया।पंचायत प्रशासक गुलाबसिंह, पुनाडिया प्रधानाचार्य ब्रदीप्रसाद निम्बार्क,पर्यावरण विद व सामाजिक कार्यकर्ता भरत शर्मा,जसवन्त दवे सुजाराम चौधरी ने छात्रो से मेहनत व कर्मशीलता से भावी जीवन को मंगलमय व सफलता के शिखर तक बढाने के लिए समर्पित व तपस्या के साथ अध्ययन शील बनने का आव्हान किया।समारोह में उपप्रधानाचार्य मदन दास वैष्णव सहित विधालय की 101 प्रतिभाओ को स्मृतिचिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
विधालय प्रबन्धन समिति के विधायक प्रतिनिधि मुकेश गर्ग सहित अतिथियों ने विदाई लेने वाले छात्र छात्राओं को श्री फल प्रदान किया।छात्र छात्राओ ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रतुतिया दी।प्रधानाचार्य गजेन्द्र कुमार टेलर ने विधालय वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुएआगुन्तकों का स्वागत वअभिनंदन किया।कार्यक्रम का संचालन श्याम सुंदर अखावत ने किया।समारोह मे ताज मोहम्मद,शंकरसिंह चारण,मनीष खीचड,सविता कुमारी,नवाराम,दिनेश कुमार मीणा,हंसराज,राजेंद्र प्रसाद,लालाराम,संतोष वैष्णव, रविंद्रा गुप्ता,मांगीलाल,ज्योतिराज, आशाराम,पिस्ता कुमारी,मंजुबाला, गजेंद्र कुमार सहित स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

