PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
रानी की साक्षी गांधी चार्टर्ड एकाउंटेंट(सी.ए .)बनने पर व्यापारियों ने धूमधाम से किया स्वागत।
रानी कस्बे के समाजसेवी एवं वरिष्ठ सीए की सुपुत्री साक्षी गांधी का प्रथम चरण में सीए बनने पर रानी के व्यापार मंडल द्वारा साक्षी गांधी स्वागत समारोह आयोजित कर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर ढोल नगाड़ों के साथ में नवनियुक्त सीए साक्षी गांधी का फूल मालाओं की बारिश हो गई।
स्वागत समारोह में वरिष्ठ पत्रकार बशीरुद्दीन चढवा ने कहा कि रानी की बिटिया ने जो नाम हासिल किया है व गर्व की बात है उन्होंने साक्षी के दादाजी स्वर्गीय शांतिलाल जी गांधी के पुराने प्रेम भाव का परिचय दिया। वही गोविंद कुमार वैष्णव ने वरिष्ठ सीए नथमल गांधी के सुपुत्री साक्षी गांधी का प्रथम स्थान पर चयन होने पर उन्होंने बहुत प्रशंसा कर हार्दिक बधाई ओर शुभ कामनाएं दी
इस मौके पर समाजसेवी वीरेंद्र कचवाहा, सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश सिंह राजपुरोहित,
अधिवक्ता राजेंद्र गौतम, राजेश सोलंकी, सुरेश रामावत ने भी अपने विचार विमर्श रखे।
सीए नथमल गांधी ने कहा कि मेरे एक पुत्र एक पुत्री दोनों सी ए बने हैं
उन्होंने इन दोनों बच्चों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने मेरा नाम नहीं बल्कि हमारे रानी शहर नाम रोशन किया है।
सभी पधारे मेहमानों का आभार प्रकट किया।
अंत में सीए सुश्री साक्षी गांधी ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मेरे माता-पिता की बदौलत एवं आपके आशीर्वाद से मुझे आज यह सम्मान मिला है उन्होंने सभी व्यापारियों का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर अधिवक्ता राजेंद्र गौतम, सुरेश रामावत,बशीरुद्दीन चड़वा प्रेमचंद बुनकर, कमलेश सिंह राजपुरोहित,विक्रांत अग्रवाल,भुवनेश गहलोत,किशोर सिंह राजपुरोहित,किशनसिंह खींची,उमेश सोनी,रोहित वैष्णव,चंपालाल कुमावत,अनिल अग्रवाल ,हितेश गहलोत,कमलेश भारद्वाज,सुनील बुनकर,रघुदत गौतम,पुष्कर दास वैष्णव ,जीवनसिंह सिसोदिया ,सुरेंद्र शर्मा,विमल नागर,भेराराम बंजारा,प्रकाश गहलोत,कैलाश चौधरी, हीरा डांगी,अर्जुन सेन,भरत गांधी,हितेष गांधी,राज गांधी उपस्थित रहे ! हितेष अग्रवाल

