PALI SIROHI ONLINE
सेवा भारती की प्रेरणा से श्री वैष्णोदेवी माता मंडल मुंबई
रानी , व्यापार संघ रानी एवं गौ रक्षक रानी के संयुक्त तत्वाधान में सनातन धर्मशाला रानी में रक्तदान शिविर का आयोज हुआ। आयोजक नरेंद्र परमार ने बताया कि यह सेवा भारती की प्रेरणा से 125 वा रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का शुभारंभ उपखंड अधिकारी शिवा जोशी,नरेन्द्र परमार, हरीश गहलोत , नथमल गांधी, डालचंद मेवाड़ा, अजय पूरी, छगन मालवीय ने श्री माता दी प्रतिमा को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। शिविर में 2 महिलाओं सहित 55 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शिविर को सफल बनाने में गोविंद चौधरी, विकास नायर वरुण गौतम,महेंद्र मालवीय,सुशील वैष्णव, अमित देवगन, नरेश वर्मा, सुनील बुनकर ,इंद्रपाल खारवाल, यशपाल सिंह भाटी,प्रकाश त्रिवेदी ने सहयोग किया
