PALI SIROHI ONLINE
रानी नगरपालिका परिसर स्थित स्वामी विवेकानंद की फूल माला पहनाकर जयंती मनाई
नगराज वैष्णव
रानी | आज दिनांक 12 जनवरी 2026 को नगरपालिका परिसर में स्वामी विवेकानंद की जयंती भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री हरिश गहलोत के नेतृत्व में किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष भरत राठौड़ उपाध्यक्ष डाल चंद चाहौन इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री जयतीलाल वैष्णव, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन श्री घीसूलाल जी चौधरी, पार्षद मनीष मेहता , नगरपालिका ईओ श्री सुदर्शन जी जांगू सहित भाजपा मंडल के अनेक कार्यकर्ता एवं नगरपालिका टीम के सदस्य उपस्थित रहे। पवन मेवाडा , कपुराराम प्रजापत, देवी सिंह , डायाराम चौधरी , जयसिंह , तेज करण , जितेन्द्र धारू , जयंतिराजा,
कार्यक्रम के दौरान स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को स्मरण करते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण, अनुशासन एवं आत्मबल के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। उपस्थित वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
कार्यक्रम का समापन स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने के संकल्प के साथ किया गया।

