• April 12, 2026

रानी में ललित मेमोरियल लॉयन्स हॉस्पिटल की 4वीं वर्षगांठ पर विशाल नि:शुल्क मेगा चिकित्सा शिविर आयोजित

PALI SIROHI ONLINE

नगराज वैष्णव

रानी में ललित मेमोरियल लॉयन्स हॉस्पिटल की 4वीं वर्षगांठ पर विशाल नि:शुल्क मेगा चिकित्सा शिविर आयोजित

रानी
रानी स्थित ललित मेमोरियल लॉयन्स हॉस्पिटल की 4वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में एक विशाल नि:शुल्क मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नेत्र शल्य चिकित्सा, हड्डी जोड़ रोग, जनरल फिजिशियन, फिजियोथेरेपी एवं दंत परामर्श सेवाएं प्रदान की गईं, जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने लाभ उठाया।
शिविर का उद्घाटन लॉयन्स क्लब रानी के अध्यक्ष युगराज जैन द्वारा किया गया।

इस अवसर पर लॉयन नवरतन सी. मेहता (अध्यक्ष), लॉ धिसूलाल चौधरी, लॉ हरीश सुराणा एवं लॉ रूपचंद पुनमिया सहित लॉयन्स आई हॉस्पिटल ट्रस्ट के सदस्य मौजूद रहे।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार दिया गया।


शिविर के सफल आयोजन पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने लॉयन्स क्लब रानी की सराहना की। शिवीर 9 बजे से 1 बजे तक आयोजित किया गया, आज फिजियो थेरेपी का फ्री ईलाज किया गया ! मरीजो की लगी कतारे

About The Author

You cannot copy content of this page