किरवा में परिवार में सुख -समृद्धि के लिए शीतला माता के पूजन कर लगाया भोग
PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
शीतला माता जी की बासोडा का भोग लगाकर
किरवा में घर में बच्चो के बेहतर स्वास्थ्य और परिवार में सुख -समृद्धि के लिए शीतला माता के पूजन का महत्व है ।
रानी /कीरवा 11 मार्च । गाव में स्थित शीतला माता मंदिर पर शीतला सप्तमी को लेकर परम्परानुसार बुघवार सुबह महिलाओं ने बासोडा का भोग लगाया गया । पूजा – अर्चना कर सुख – समृद्धि व खुशहाली की कामना की । मन्दिर पर अल सुबह से ग्रामीण महिलाए सजधज कर बासोडा भोजन का भोग लगाया । महिलाएं मगल गीत गाती हुए घर से मन्दिर पर माता की स्तृति के भजन , लोकगीत गाते हुए शीतला माता मंदिर पहुंचकर बासोडा भोग लगाने के बाद घर मे बासी पकवानों का भोजन ग्रहण किया गया । मन्दिर पर महिलाओ की लम्बी कतार लगी रही ,
शीतला माता की पूजा – अर्चना से घर में कोई बिमारी नही आए और छोटी माता व बडी माता ( चिकन पांक्स ) की बीमारी से बचने के लिए महिलाए ने एक दिन पूर्व भोजन बना बासोडा का माता जी को भोग लगाकर पूजा – अर्चना की गई । मन्दिर फुल – मालाओ व रोशनी से जगमगा एव विशेष सजावट की गई । परम्परानुसार महिलाओ ने घरों में चूल्हा नहीं जलाया । बासोडा का ठण्डा भोजन ही किया गया । घर में बच्चो के बेहतर स्वास्थ्य और परिवार में सुख – शांति के लिए शीतला माता की पूजा – अर्चना का महत्व है ।
महिलाओ ने शीतला माता की पूजन के बाद कथा सुनी गई । कीरवा, गुडा एन्दला, बालराई, चांगवा, गुडा दुर्गादास, रामपुरा की ढाणी, खुनी का गुडा, चांचोडी, खरोकडा, नवागुडा सहित आस – पास गांवो में शीतला माता को बासोडा का भोग लगाया गया ।
