PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
रानी–खीमेल मार्ग पर मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में अजय माली रानी, प्रेम बाबरी खिमेल और श्रवण बाबरी खिमेल तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अजय पुत्र मोडाराम के घायल होने की सूचना है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
पत्रकार नगराज वैष्णव के अनुसार यह जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से प्राप्त हुई है। फिलहाल प्रशासन या पुलिस की ओर से इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पाली में शुक्रवार शाम को दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई।वही एक घायल हो गया। जिसे रेफर किया।
रानी थाना SHO अरूण कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के विद्यावाड़ी-खीमेल रोड पर शुक्रवार शाम को दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को रानी हॉस्पिटल ले गए।
जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद खीमेल गांव निवासी 25 साल के प्रेमकुमार पुत्र गणेशराम बावरी, खीमेल निवासी 30 साल के श्रवण पुत्र हजाराराम और रानी निवासी 18 साल का अजय पुत्र मदनलाल को मृत घोषित कर दिया। तीनों की बॉडी को रानी हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाई।
वही गंभीर घायल रानी गांव निवासी अजय पुत्र मादाराम को पाली रेफर किया गया। इस हादसे में दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिन्हें सड़क किनारे करवाया गया। इधर हादसे की सूचना जब मृतकों के परिजनों तक पहुंची तो बड़ी संख्या में वे हॉस्पिटल पहुंचे। जहां अपने लाडलो की बॉडी देख उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

