PALI SIROHI ONLINE
रानी के शा पृथ्वीराज नवलाजी सिनीयर सैकेंडरी विधालय में सांसद खेल महोत्सव 2025 का आगाज हुआ
नगराज वैष्णव
रानी – आज सांसद खेल महोत्सव 2025 का आगाज शा पृथ्वीराज नवलाजी सिनीयर सैकेंडरी विधालय रानी मे नगरपालिका उपाध्यक्ष डालचंद चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिश गहलोत, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष जयंतीलाल वैष्णव, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश जैन के मुख अतिथि के रूप में सांसद खेल महोत्सव का झंडा रोहण कर एवं उपाध्यक्ष डालचंद चौहान ने खिलाडियों को शपथ दिलाकर आगाज किया। इससे पहले मंडल अध्यक्ष हरिश गहलोत ने खेल पर प्रकाश डालते हुए अनेको बाते बताई जिससे खिलाडीयो मे उत्साह वरदक हुआ। एवं खेल मैदान मे 400 एवं 100 मीटर दौड का आयोजन किया गया। एवं विभिन्न खेल खेलाये गये। इस अवसर पर युवा मोर्चा अध्यक्ष चेतन सुथार, एससी मोर्चा अध्यक्ष सवाराम मेघवाल, विधायक प्रतिनिधि ईश्वर सिंह राजपुरोहित, शाला प्रधानाचार्य संजीव रेहान, महात्मा गांधी प्रधानाचार्य नारायणलाल पंवार आदि विधालय के छात्र छात्राओं एवं विधालय कर्मचारी मौजूद थे।

