रानी में ज्वेलर-शॉप से महिलाओं ने चांदी की पायल चुराईः सीसीटीवी में तस्वीर हुई कैद, पुलिस तलाश में लगी
PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
रानी कस्बे में रानी निवासी रमेश कुमार पुत्र मोतीलाल सोनी ने रिपोर्ट दी। उन्होंने बताया कि उनकी सांवरिया ज्वेलर्स शॉप पर तीन महिलाएं आईं और चांदी की पायल देखने लगीं।
ज्वेलरी शॉप पर खरीदारी के दौरान महिलाओं ने चांदी की पायल चोरी कर ली। घटना 24 मार्च दोपहर की है, जब तीन महिलाएं ग्राहक बनकर हॉस्पिटल रोड स्थित दुकान पर पहुंचीं। बाद में सीसीटीवी फुटेज देखने पर चोरी का खुलासा हुआ।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पायल दिखाने के दौरान ही महिलाओं में से एक ने मौका देखकर तीन जोड़ी चांदी की पायल चोरी कर ली। महिलाओं के जाने के बाद दुकानदार को शक हुआ।
दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज देखने पर एक महिला करीब 750 ग्राम चांदी की छह पायल जोड़ी चोरी करते हुए नजर आई। दुकानदार ने उनका पीछा भी किया, लेकिन तब तक वे वहां से निकल चुकी थीं। अब पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की तलाश

