PALI SIROHI ONLINE
रानी फालना शाखा द्वारा रेल कर्मचारियों एव परिजनों के स्वास्थ्य जॉच शिवीर आयोजित
नगराज वैष्णव
रानी / फालना दिनांक: 24 फरवरी 2026
रेल कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुए दिनांक 24 फरवरी 2026 (मंगलवार) को प्रातः 10:00 बजे फालना रेलवे स्टेशन परिसर में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
यह शिविर नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के तत्वावधान में रानी–फालना शाखा द्वारा आयोजित किया गया। शाखा सचिव मोजी राम मीणा, शाखा अध्यक्ष मनोज सिंह तथा मंडल उपाध्यक्ष चेतराम मीणा CHI मनोज कुमार मीणा CMI रघुवीर खटाना जी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
शिविर में श्री राम हॉस्पिटल की विशेषज्ञ चिकित्सक टीम द्वारा विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांचें की गईं तथा आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस अवसर पर डॉ. रविन्द्र बिश्नोई, वसीम खान, जसराज पटेल, सुमन प्रजापत एवं प्रसन्न का विशेष सहयोग एवं सराहनीय योगदान रहा।
शिविर का उद्देश्य रेल कर्मचारियों एवं सेवा निवृत्त कर्मचारियों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा समय रहते उचित चिकित्सा सलाह उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर कार्यरत एवं सेवा निवृत्त रेल कर्मचारियों सहित उनके परिवारजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। लगभग 100 से अधिक लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई और शिविर का लाभ उठाया।
— नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन
रानी–फालना शाखा
