PALI SIROHI ONLINE
पिंटु अग्रवाल चामुंडेरी/नगराज वैष्णव रानी
पाली-अवैध माकद पदार्थ डोडा पोस्त तस्करी के विरूद्व पाली पुलिस की लगातार कार्यवाही “ऑपरेशन प्रहार* पुलिस थाना रानी की कार्यवाही।अवैध मादक प्रदार्थ डोडा पोस्त 251 किलो 80 ग्राम सहित ब्रेजा कार को किया जब्त ।पाली पुलिस द्वारा ऑपरेशन “प्रहार” के तहत लगातार की जायेगी कार्यवाही आदर्श सिधु आई०पी०एस० जिला पुलिस अधीक्षक पाली ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु जिला पाली में अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही कर अवैध मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने हेतु ऑपरेशन -“प्रहार” के तहत चैनसिंह महेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली के निर्देशन एवं राजेश यादव वृताधिकारी वृत बाली के सुपरविजन में दिनांक 05.11.2025 को एक ब्रेजा कार नम्बर आरजे 45 सीई 3335 नाडोल से जवाली की तरफ से जा रही संदिग्ध कार का पुलिस जाप्ता थाना रानी व नाडोल द्वारा पीछा कर दस्तयाब करने का प्रयास किया गया तो संदिग्ध कार के चालक व सहचालक द्वारा कार को सरहद डुठारिया में रोड पर छोडकर बबुल की झाडियों में दौडकर फरार हो गये। संदिग्ध कार को चैक किया गया तो कार में अवैध मादक पदार्थ कुल 14 कटटों में डोडा पोस्त वजन कुल 251 किलो 80 ग्राम पाया जाने पर नियमानुसार मौके की कार्यवाही कर जब्त किया जाकर प्रकरण संख्या 244 दिनांक 05.11.2025 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान थानाधिकारी पुलिस थाना सादडी को दिया गया। मुलजिमानो की तलाश जारी है।
गठीत टीमः-
1.आनन्द कुमार निपु थानाधिकारी पुलिस थाना रानी
2. चन्द्रवीरसिंह सउनि पुलिस थाना रानी ।
3.रमेश कुमार सउनि पुलिस थाना रानी ।
4. रमेश कुमार कानि 882 पुलिस थाना रानी ।
5. अजीतपाल कानि 1466 पुलिस थाना रानी।
6. मानवेन्द्रसिंह कानि 1659 पुलिस थाना रानी ।
7. सुन्दर लाल कानि 1403 पुलिस थाना रानी।
8. रामकिशोर कानि 809 पुलिस थाना रानी ।
9. मानवेन्द्रसिह चालक 112 वाहन ।
आमजन से अपीलः- आप से अनुरोध हैं कि ऑपरेशन “गुप्त” को सफल कियान्वयन हेतु अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब, अवैध स्पा सेन्टर, अवैध बजरी खनन व परिवहन, अवैध हथियार, हवाला, जुआ, सटटा, ऑनलाईन बेटिंग, बिना नम्बरी / संदिग्ध वाहन सोशल मिडिया पर हथियार सहित, डराने व धमकाने की पोस्ट, रील डालना अपराध व संदिग्ध व्यक्ति, मनचले / रोमियों ईत्यादि गतिविधियों की जानकारी बिना डरे बिना झिझके, दिये गये व्हाट अप्प 9251255006 नम्बर पर भेजे। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाऐगी। उक्त व्हाटसअप्प नम्बर की मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रखी जाएगी

