PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
रानी केनपुरा रोड पर बाइक अनियंत्रित होने से व्यक्ति घायल, समाजसेवियों ने पहुंचाया अस्पताल, मुकेश मेगवाल ने पहुंचाया हास्पीटल रानी
रानी। कस्बे के केनपुरा रोड पर बाइक अनियंत्रित होने से लापोद निवासी भीमाराम पुत्र बालारामजी मेघवाल घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी डालचंद मेवाड़ा व गुडालास निवासी मुकेश मेघवाल तुरंत मौके पर पहुंचे।
दोनों ने बिना किसी का इंतजार किए घायल भीमाराम को अपनी गाड़ी से तुरंत रानी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। दुर्घटना की गंभीरता व भीमाराम की उम्र को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें पाली रेफर किया गया।
इस दौरान मुकेश मेघवाल ने भी पूरी तत्परता के साथ सहयोग करते हुए घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। समाजसेवियों की इस तत्परता की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

