PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
रानी ब्लॉक में संपूर्णता अभियान 2.0 का भव्य शुभारंभ**रानी ब्लॉक में संपूर्णता अभियान 2.0 का भव्य शुभारंभ*
पाली, 02 फरवरी। नीति आयोग के मार्गदर्शन में रानी ब्लॉक में संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य चयनित संकेतकों में शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
विकास अधिकारी नारायण सिंह राजपुरोहित ने बताया कि यह अभियान 28 जनवरी से 14 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत शिक्षा, कृषि/पशुपालन एवं पोषण (ICDS) से जुड़े 6 प्रमुख संकेतकों (KPIs) पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उपखंड अधिकारी शिवा जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि रानी ब्लॉक ने पूर्व में सभी 6 KPIs में 100 प्रतिशत सैचुरेशन प्राप्त कर गोल्ड अवार्ड हासिल किया था। उन्होंने इस बार “Aspirational से Inspirational” बनकर कार्य करने, बेहतर समन्वय, सतत निगरानी एवं जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।
कार्यक्रम में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा सरकारी योजनाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी शिवा जोशी,विकास अधिकारी नारायण सिंह राजपुरोहित सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं फील्ड स्टाफ उपस्थित रहे।
