PALI SIROHI ONLINE
प्रभु राम बिजोवा
पाली।रानी थाना क्षेत्र के बिजोवा गांव में नोका मामाजी मंदिर के एक पुजारी पर बदमाशों ने लाठी-सरियों से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। पुजारी के पहने गहने और मंदिर में भगवान की प्रतिमा पर पहनी ज्वेलरी चोरी कर ले गए। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घायल पुजारी का चिकित्सालय में उपचार जारी है।
बदमाशों ने मंदिर के पुजारी नवाराम देवासी (65) पुत्र ओमाराम पर हमला कर दिया। न पुजारी हमेशा की तरह मंदिर परिसर में बने कमरे में सो रहा था। देर रात को कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर उठा। दरवाजा खोल कर मंदिर परिसर में गया तो अचानक 10-12 नकाबपोश बदमाश ने हमला कर दिया। पुजारी की माला और भगवान के गहने ले गए।
पुजारी के गले में ढाई तोले सोने का फूल पहना था, हाथ में पहने चांदी के कड़े थे। आरोपी वे छीनकर ले गए। मंदिर में प्रतिमा पर पहनाए गहने आदि सामान भी चोरी कर ले गए। इधर घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण रात को ही मौके पर पहुंचे और घायल पुजारी को उपचारी के लिए रानी हॉस्पिटल ले गए।
जहां से उन्हें पाली रेफर किया गया। पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में घायल पुजारी का उपचार जारी है।