PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
पुलिस थाना रानी की कार्यवाही।> 43 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त जब्त कर 02 मुलजिम को किया गिरफ्तार।➤ अवैध डोडा पोस्त परिवहन करते एक अल्टो नम्बर आजे 19 सीबी 7497 को किया जब्त ।> पाली पुलिस द्वारा ऑपरेशन “प्रहार” के तहत लगातार की जायेगी कार्यवाही।
पाली- चैनसिंह महेचा आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली जिला पाली ने बताया कि जिला पाली में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, परिवहन व खरीद व बेचाण की रोकथाम व पाली को नशा मुक्त व अपराध मुक्त करने हेतु जिला में चलाये जा रहे ऑपरेशन “प्रहार” के तहत एक व्हाट्स एप्प नम्बर जारी किया जाकर धरपकड़ करने हेतु समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया जिस पर पारसराम चौधरी आरपीएस वृताधिकारी बाली के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही अभियान के तहत आज दिनांक 22.02.2026 को आनन्द कुमार निपु थानाधिकारी पुलिस थाना रानी मय जाप्ता द्वारा कस्बा नाडोल में नाकाबंदी कर आने जाने वाले संदिग्ध वाहनों को चैक करना शुरू किया गया इसी दौरान उदयपुर से जोधपुर की तरफ खारडा रोड पर जा रही एक कार अल्टो नम्बर आरजे 19 सीबी 7497 को रूकवा कर चैक किया गया तो कार का चालक महेश पुत्र छोगाराम उम्र 22 साल निवासी विश्नोईयों की ढाणी पिपरली थाना लुणी जोधपुर आयुक्तालय व कार में सहसवार महेन्द्र पुत्र बाबुलाल उम्र 20 साल निवासी डोली पुलिस थाना कल्याणपुर जिला बालोतरा के कार में अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त कुल वजन 43 किलोग्राम पाया जाने पर बरामद किया गया। उक्त मुल्जिमान के खिलाफ जुर्म धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजिबद्व कर डोडा पोस्त की खरीद फरोख्त के संबंध में अग्रीम अनुसंधान जारी है।
कार्यवाही टीमः-
1.आनन्द कुमार निपु थानाधिकारी थाना रानी जिला पाली।
2 चन्द्रवीरसिंह सउनि पुलिस थाना रानी जिला पाली (विशेष भूमिका)
3. गणेश राम कानि नं 1618 पुलिस थाना रानी जिला पाली।
4. मुलाराम कानि नं 781 पुलिस थाना रानी जिला पाली।
5. सुन्दलाल कानि नं 1403 पुलिस थाना रानी जिला पाली।
6. सुभाष कानि नं 782 पुलिस थाना रानी जिला पाली।
7. राजाराम हैड कानि चालक नं 1278 पुलिस थाना रानी जिला पाली।
8. रामकिशोर कानि न. 809 पुलिस थाना रानी जिला पाली।
गिरफ्तारशुदा मुलजिम का विवरणः-
1 महेश पुत्र छोगाराम उम्र 22 साल निवासी विश्नोईयों की ढाणी पिपरली थाना लुणी जोधपुर आयुक्तालय
2 महेन्द्र पुत्र बाबुलाल उम्र 20 साल निवासी डोली पुलिस थाना कल्याणपुर जिला बालोतरा।
आमजन से अपील आप से अनुरोध है कि ऑपरेशन “प्रहार” को सफल क्रियान्वयन हेतु अवैधमादक पदार्थ की तस्करी, परिहवन, खरीद व बेचाण इत्यादि गतिविधियों की जानकारी बिना डरे बिना झिझके, दिये गयें व्हाट्सएप्प 9251255006 नम्बर पर भेजें। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उक्त व्हाट्सअप्प नम्बर की मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रखी जाएगी।

