रानी में ज्वेलर्स की दुकान से आभूषण चोरी व पाली में राजपूती पोशाक चोरी करने के मामले में दो महिला गिरफ्तार
PALI SIROHI ONLINE
पिन्टु अग्रवाल/नगराज वैष्णव
पाली- चैनसिंह महेचा आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली जिला पाली ने बताया कि दिनांक 24.03.2026 को दिन में अज्ञात तीन महिला द्वारा सांवरिया ज्वैलर्स की दुकान मैन बाजार रानी में आभूषण खरीदने हेतु ग्राहक बन कर चांदी की पायलो को देखते समय चांदी की 6 पायल जोडी चोरी करने की घटना व जिले में हो रही अन्य चोरियो की गम्भीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपियान की धरपकड़ हेतु पारसराम चौधरी आरपीएस वृताधिकारी बाली के निर्देशन में आनन्द कुमार निपु थानाधिकारी पुलिस थाना रानी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया एवं प्रकरण संख्या 77 दिनांक 25.03.2026 धारा 305 (ए) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। थानाधिकारी पुलिस थाना रानी के नेतृत्व में गठीत टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास सीसीटीवी कैमरो के फुटेज चैक किये गये व मुखबीर मामुर कर पम्परागत पुलिस के तरीको व तकनिकी सहायता से चोरी की वारदात में अज्ञात दो महिला आरोपियान को भरसक प्रयाश से दस्तयाब कर बाद पुछताछ के आरोपियान द्वारा ज्वैलर्स / कपडो / बर्तनो की दुकान में ग्राहक बनकर चोरी की वारदात करना स्वीकार करने पर गिरफतार किया जाकर आरोपियान के कब्जे से प्रकरण हाजा में चोरी हुए माल-मशरुका की शत प्रतिशत बरामदगी की गई। आरोपियान ने सुरजपोल जिला पाली ठिकाना पोशाक की दुकान में से राजपुती पोशाके अन्य महिलाओ के साथ चोरी करना भी स्वीकार किया गया।
कार्यवाही टीमः-
1. आनन्द कुमार निपु थानाधिकारी थाना रानी जिला पाली।
2. ओटाराम सउनि पुलिस थाना रानी जिला पाली।
3. रामभरोष कानि 1479 पुलिस थाना रानी जिला पाली।
4. भगवानसिंह कीन 88 पुलिस थाना रानी जिला पाली।
5. सुभाष कानि 782 पुलिस थाना रानी जिला पाली।
6. रामेश्वरी महिला कानि 1642 पुलिस थाना रानी जिला पाली।
गिरफ्तारशुदा मुलजिम का विवरणः-
1 अनिला उर्फ अलीला पत्नि शनि उम्र 35 साल निवासी नट बस्ती मसुरिया जोधपुर पुलिस थाना देवनगर जोधपुर कमिश्नर जिला जोधपुर ।
2. बायदा पत्नि निलकमल पुत्री जालाराम उम्र 45 साल निवासी नट बस्ती मसुरिया जोधपुर पुलिस थाना देवनगर जोधपुर कमिश्नर जिला जोधपुर ।

