• March 19, 2026

रामसीन में 32 साल पुराना अंबाजी का मंदिरः नवयुवक मंडल और ग्रामवासियों के सहयोग से 1980 में रखी नींव

PALI SIROHI ONLINE

रामसीन-रामसीन देवनागरी मार्ग पर आपेश्वर महादेव मंदिर से सटा अंबाजी का मंदिर स्थित है। इस मंदिर की नींव वर्ष 1980 में रखी गई थी और 18 जून 1994 को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नौ कुंडीय हवन यज्ञ आयोजित कर इसकी प्राण प्रतिष्ठा की गई थी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि नवयुवक मंडल के कार्यकर्ताओं ने ग्रामवासियों के सहयोग से मंदिर निर्माण का कार्य शुरू किया। मंदिर में साक्षात मां अम्बा की मूर्ति विराजित है, जिसके प्रति भक्तों की अपार आस्था है। यही कारण है कि रामसीन और आसपास के लगभग 25 गांवों के लोग यहां पूजा-अर्चना और मन्नत मांगने आते हैं।

आपेश्वर नवयुवक मंडल के तत्वावधान में हर वर्ष नौ दिनों तक गरबा का आयोजन किया जाता है। इसमें कलाकार उत्साह के साथ देवी-देवताओं के रूप धारण कर डांडिया नृत्य और अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं।

मंदिर के पुजारी पारस भाई रावल ने बताया कि हर वर्ष चैत्रीय नवरात्र के पहले दिन मंदिर में घट स्थापना के साथ पूजा और आरती का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। गरबा मंडल के वर्तमान अध्यक्ष तुलसीभाई रावल ने कहा कि मंदिर की व्यवस्थाओं में आया परिवर्तन आस्था से जुड़े पुराने कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है।

About The Author

You cannot copy content of this page