PALI SIROHI ONLINE
राजस्थान में शीतलहर का दौर शुरू हो गया है, जिससे रात के पारे में गिरावट हो रही है। धीरे-धीरे ठंड और बढ़ जाएगी। मौसम केन्द्र ने भी 15 नवंबर तक सीकर-झुंझुनूं में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। सबसे अधिकतम तापमान बाड़मेर में 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
अगले 3 दिन का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने अगले 3 दिन का मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि कई जिलों में अब ठंड का असर तेज हो जाएगा। हालांकि मौसम शुष्क और आसमान साफ़ ही रहेगा। साथ ही 2 जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए शीतलहर की संभावना भी जताई है। जिसमें झुंझुनूं और सीकर जिला शामिल है। ऐसे में राजस्थान के लगभग सभी जिलों में अब रात के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी।
यहां 10 डिग्री से कम रहा तापमान
बुधवार को 11 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया। मौसम केन्द्र के अनुसार वनस्थली में 9.4,
अलवर में 9.2,
सीकर में 8.3,
चूरू में 9.5,
नागौर में 8.7,
अंता में 9.3,
सिरोही में 8.8,
करौली में 9.6,
दौसा में 8.8,
लूणकरणसर में 9.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
