नए पेंशन प्रावधानों के विरोध में 25 मार्च को काला दिवस
PALI SIROHI ONLINE
राजसमन्द-जिलेभर में पेंशनर्स नए वैधानिक प्रावधानों के विरोध में 25 मार्च को काला दिवस मनाएंगे। राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा के जिलाध्यक्ष पारसमल पितलिया और जिला मंत्री गिरजाशंकर पालीवाल ने बताया कि यह निर्णय पेंशनर्स महासंघ और प्रदेश संगठन के आह्वान पर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा 25 मार्च 2025 को संसद में प्रस्तुत विधेयक के कानून बनने के बाद पेंशनर्स में असंतोष है। नए प्रावधानों में 31 दिसंबर 2025 तक और इसके बाद सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों के पेंशन लाभों में अंतर किया गया है, जिसे पेंशनर्स ने भेदभावपूर्ण बताया है।
–
संगठन के अनुसार इससे पेंशन लाभों में कटौती और भविष्य में मिलने वाले फायदे सीमित होने की आशंका है। साथ ही न्यायिक विकल्प भी प्रभावित हो सकते हैं। पेंशनर्स 25 मार्च को सुबह सवा 11 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। इसमें कानून को वापस लेने और सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समान लाभ देने की मांग की जाएगी।
