• March 12, 2026

राजस्थान में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश की चेतावनी: 19 जिलों में गिर सकते हैं ओले; पारा 40 डिग्री पार, आज हीटवेव का अलर्ट

PALI SIROHI ONLINE

जयपुर-राजस्थान में तेज गर्मी और हीटवेव की बीच राहत की खबर है। राज्य में 14 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) एक्टिव होने से आंधी-बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने 14 मार्च को 19 जिलों में बारिश और ओले गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, बुधवार को 2 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है।

राज्य में मंगलवार को सभी इलाकों में आसमान साफ रहा। दिन में तेज धूप रही। जैसलमेर, बाड़मेर समेत सीमावर्ती अन्य जिलों में हल्की से मध्यम हीटवेव चली।

बाड़मेर में मंगलवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पिलानी (झुंझुनूं) में अधिकतम तापमान 39.2, चित्तौड़गढ़ में 39, चूरू में 38.7, जोधपुर में 38.6 और जैसलमेर में 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।14 मार्च को बदलेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस 14 मार्च को उत्तर भारत में एक्टिव होगा। इस सिस्टम का असर 14 और 15 मार्च को देखने को मिल सकता है।

इससे राज्य में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की आंधी-बारिश होने और तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट होने की संभावना है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page