PALI SIROHI ONLINE
पिन्टु अग्रवाल
पाली जिले के बाली दौरे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे देसूरी नाल होते हुए सादड़ी पहुंची सादड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया इस दौरान पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अशोक परनामी भी साथ थे सादड़ी से बारवा रवाना होने से पूर्व पूर्व आयुर्वेदिक मंत्री अचलाराम मेघवाल से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जल्द स्वस्थ लाभ की कामना की उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बाली के बारवा के लिए रवाना हुई जहां पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जगह-जगह फूल मालाओं और चुनरी उड़ा कर स्वागत किया गया इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री बारवा ग्राम में नरपत सिंह राजपुरोहित की पुत्री दीक्षा की शादी समारोह में शिरकत करने पहुंची जहां पाली भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी भाजपा नेता नरेश ओझा फालना भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिद्धावत पाली जिले के विभिन्न गांव शहरों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं पार्टी पदाधिकारी ने वसुंधरा राजे का भव्य स्वागत किया

