PALI SIROHI ONLINE
अलवर। पूर्व कैबिनेट मंत्री हेम सिंह भड़ाना का सोमवार सुबह 7 बजे निधन हो गया। वे 59 साल के थे। करीब 5 महीने से कैंसर से पीड़ित थे। उनका अंतिम संस्कार दोपहर 12 बजे पैतृक गांव किशनगढ़बास के बघेरी में किया जाएगा।
पूर्व मंत्री एवं थानागाजी के पूर्व विधायक हेमसिंह भड़ाना के आकस्मिक निधन पर बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं ने बताया कि भड़ाना जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार पीड़ा को सहने का संबल दें।
बाली उपखण्ड के नाना बीजेपी मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश बोहरा ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री हेम सिंह भड़ाना का निधन पार्टी और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है वो वसुंधरा राजे सरकार में बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं के साथ मंत्री थे तब मेरा मिलना हुआ था एक मिलनसार नेता को खोना जिंदगी भर दर्द देगा, में उन्हें श्रदांजली देता हूं
छात्र राजनीति से निकलकर हेम सिंह भड़ाना 2 बार बीजेपी से थानागाजी (अलवर) के विधायक रहे। दूसरी बार विधायक बनने पर वे वसुंधरा राजे सरकार में राज्य मंत्री बने। बाद में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया।
हमेशा साफगोई के लिए पहचान रखने वाले भड़ाना का थानागाजी क्षेत्र के लोगों से विशेष लगाव रहा। वे अलवर शहर के वीरसावरकर नगर में रहने के बावजूद हर दिन थानागाजी क्षेत्र में आमजन से मिलने जाते थे।
कैंसर का पता चलने के बाद भी वे लगातार लोगों से मिलते रहे। वे 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के कांति प्रसाद से बहुत कम वोटों के अंतर से हारे थे।
पार्टी के अलवर जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मीनारायण ने बताया- पूर्व मंत्री का निधन निजी अस्पताल में हुआ है। उनके निधन के कारण पार्टी के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।

