
PALI SIROHI ONLINE
प्रतापगढ़।प्रतापगढ के कुंडा थाना क्षेत्र के खेमीपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। 21 वर्षीय अंजली पटेल का शव उनके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। ससुरालीजन उन्हें सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतका के पिता रोशन लाल पटेल ने बताया कि अंजली की शादी 28 फरवरी 2025 को सूरज पटेल से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज के लिए उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था। वे लगातार गाली-गलौज और मारपीट करते थे। जान से मारने की धमकियां भी देते थे।
घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया। हंगामे के बीच ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर क्राइम संजय सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी


