PALI SIROHI ONLINE
अंता (बारां) विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया जीत गए। उन्होंने भाजपा के मोरपाल सुमन को 15594 वोटों से हराया। निर्दलीय नरेश मीणा तीसरे नंबर पर रहे।
इससे पहले निर्दलीय नरेश मीणा काउंटिंग सेंटर के बाहर काफी निराश नजर आए थे। वो समर्थकों के बीच जीप पर चढ़कर बैठ गए। वहीं, प्रमोद जैन भाया के समर्थकों में खुशी का माहौल है।
अंता को नतीजों पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा है कि – वो जनता का आदेश स्वीकारते हैं। वहीं, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व CM अशोक गहलोत, प्रतिपक्ष नेता टीकाराम झूली, पूर्व विधायक संयम लोढ़ा, कोग्रेस नेत्री संगीता बेनीवाल ने कांग्रेस की जीत पर बधाई दी वही संगीता बेनीवाल ने बधाई संदेश के साथ मोरिया बोलते का विडिओ भी पोस्ट कर भाया को जीत की बधाई दी है
https://www.instagram.com/reel/DRB2b1bk_vY/?igsh=bXB6eTRtemU0ajJh
https://www.instagram.com/reel/DRB2xKHk-3D/?igsh=MTZjc3hlY2U3eGlwdA==
https://www.instagram.com/p/DRB3vWTgUUy/?igsh=MThpdGFheGl1ZWp4ag==

