PALI SIROHI ONLINE
पोसालिया-निकटवर्ती के चोटिला रपट पर काई जमने के कारण चोटिला रपट पार कर श्री गौतम ऋषि महादेव मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ आमजन गिर चोटिल हो रहे हैं। बुधवार को 1 घंटे में 14 लोग गिर कर घायल हो गए। 6 गांवों के 1500 लोगों के आने-जाने का यह आम रास्ता है। बावजूद प्रशासन की ओर से अलग व्यवस्था नहीं कराई जा रही है।
श्री गौतम ऋषि ट्रस्ट अध्यक्ष रतनलाल मीणा ने बताया कि देवों का वेरा, कलदरी, उत्तरा भागली, काटेला फली, बड़ा वेरा व चामुंडेरी सहित अन्य गांवों का संपर्क इसी रपट से जुड़ता है। इसके अलावा एक और रास्ता है। वह काफी लंबा होने के कारण इन गांवों के अधिकांश लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। इस रपट पर लगातार पानी बहने से काई जम गई है। इसके चलते रपट से गुजरना खतरों से खाली नहीं है। दोपहिया वाहन के साथ पैदल चलने वाले लोग स्लिप होकर गिर रहे हैं। मीणा ने कहा कि समाधान के लिए जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों को अवगत करवाया लेकिन रपट पर पुलिया निर्माण नहीं किया।
3 से 4 महीने चलता है रपट पर पानी
पूर्व पंचायत समिति सदस्य मंगल कुमार मीणा ने बताया चोटिला रपट बारिश का मौसम खत्म होने के बाद आफत बन हुई है। यहां 3-4 महीने तक पानी चलता रहता है। है। दीपावली को देखते हुए अधिकांश लोग बाहर गांव से आए हैं। लोग अनजाने में अपने बच्चों एवं बुजुर्गों के साथ दोपहिया वाहन से रपट पार करते वक्त गिरकर घायल हो गए। श्री गौतम ऋषि महादेव मंदिर प्रांगण में जाने वाले श्रद्धालु भी इसी रास्ते का उपयोग करते हैं। दोपहर में एक घंटे में 14 लोग गिर गए। दो के पैर तथा सिर पर गंभीर चोटें आई व खून बहने लगा। प्राथमिक उपचार के बाद उच्चतम इलाज के लिए रेफर करना पड़ा।

