
PALI SIROHI ONLINE
पोसालिया-पोसालिया और अरठवाड़ा के आसपास के गांवों में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। पोसालिया मेन रोड पर सात दिनों में दो लोगों को बंदरों ने काट खाया। शनिवार सुबह अमृतलाल दमानी को बंदर ने पैर में काट लिया। चाय पीते समय बंदर ने छलांग लगाकर हमला किया। उन्हें गांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया। 14 इंजेक्शन लगे। चार दिन पहले एक बच्चे को भी बंदर ने काटा था। उसे 9 इंजेक्शन लगे थे। सिरोही वन विभाग के रेंजर अधिकारी रतनसिंह ने कहा कि बंदरों के झुंड बहुत हैं। इन्हें हटाना संभव नहीं है। लोगों को समझाया जा सकता है कि बंदरों को खाना न दें। जब खाना नहीं मिलेगा तो बंदर खुद ही गांव छोड़ देंगे।
मीणावास में कुत्तों का भी आतंक
शिवलाल मीणा ने बताया कि मीनावास कॉलोनी में रात के समय कुत्ते झुंड में घूमते हैं। बाड़े में बंधे पशुओं और उनके बच्चों पर हमला करते हैं। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को जानकारी दी। समाधान नहीं हुआ।


