PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-पिंडवाड़ा शहर के मुख्य बाजार में दुकान से मिठाई लेने के लिए बीच में 15 मिनट बीच कार रास्ते में खड़ी करने और निजी बस चालक को धमकाने के मामले में एसपी डॉ. प्यारेलाल शिवरान ने महिला कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की वृत्ताधिकारी को जांच सौंपी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि 31 दिसंबर की रात पिंडवाड़ा के मुख्य बाजार में बीच सड़क पर महिला कांस्टेबल सुमन गरासिया ने कार खड़ी कर मिठाई लेने रुकी। 15 मिनट तक सड़क गाड़ी पर खड़ी होने से पीछे वाहनों की कतार लग गईं। मजदूरों को ले जा रहे निजी बस के चालक ने कुछ देर इंतजार के बाद हॉर्न दिया तो महिला कांस्टेबल नाराज हो गई और कार से उतरकर आई और उसे धमका दिया। यह तक बोल पड़ी कि सड़क तुम्हारे बाप की है। घटनाक्रम का वीडियो वायरल होने के दूसरे दिन ही एसपी डॉ. शिवरान ने महिला कांस्टेबल का मुख्यालय पुलिस लाइन किया। साथ ही मामले की जांच वृत्ताधिकारी को सौंपी है।

