PALI SIROHI ONLINE
युशूफ मेमन/खीमाराम मेवाडा
सिरोही-सिरोही पुलिस द्वारा मादक पदार्थो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी। वाहन मारूती स्विफ्ट से 48.719 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद। डॉ. प्यारे लाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व भवरलाल चौधरी उप अधीक्षक पुलिस वृत पिण्डवाडा के निकटतम सुपरविजन में ओमप्रकाश नि.पु. थानाप्रभारी मय जाब्ता तथा डीएसटी टीम सिरोही द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर सरहद घरट में एक वाहन मारूती स्विफ्ट डिजायर कार नम्बर जीजे-08-डीजे-1277 में से 48.719 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर परिवहन में प्रयुक्त वाहन को जब्त किया गया। पुलिस द्वारा कार का पीछा करते समय उक्त आरोपी कार को सरहद घरट में छोडकर घने जंगलों व पहाडी में आंखों से ओझल हो गये। आरोपीयों के विरूद्ध जुर्म धारा 8/15 एन.डी.पी.एस. एक्ट में प्रकरण पंजिबद्ध किया गया। बरामद मादक प्रदार्थ की किमत करीब 07.30 लाख रूपये है।
पुलिस टीमः-
01. ओमप्रकाश नि.पु. थानाप्रभारी पुलिस थाना पिण्डवाडा।
02. शिवपालसिंह स.उ.नि. मय् डीएसटी टीम।
03. तेजाराम कानि. 464 पुलिस थाना सरूपगंज।
04. सुनील कुमार कानि. 1055 पुलिस थाना पिण्डवाडा।
05. राकेश कुमार कानि. 332 पुलिस थाना पिण्डवाडा।
