PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही पुलिस द्वारा पिछले 06 माह में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध कुल 30 कार्यवाहियां कर कुल 3463 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ जब्त कर 1 ट्रक व 22 छोटे वाहन किए जब्त । जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ 50 लाख है राजेश मीणा, महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज, जोधपुर के द्वारा अवैध मादक पदार्थों कि तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत डॉ. प्यारेलाल शिवरान जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में जसा राम बोस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक SIUCAW सिरोही किशोरसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सिरोही एवं भंवरलाल चौधरी, वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकटतम सुपरविजन में हुकुमसिंह उनि थाना प्रभारी मय जाब्ता तथा रेन्ज स्पेशल टीम जोधपुर मय जाब्ता द्वारा मौरस-पिण्डवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर संयुक्त कार्यवाही करते हुए 19 क्विटंल 14 किलो 800 ग्राम अवैध डोडा पोस्त परिवहन करते हुए एक वाहन ट्रक आरजे 19 जीके 2529 को जब्त कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया हैं।
घटना विवरणः- दिनांक 29.01.2026 को हुकुमसिंह उनि पुलिस थाना पिण्डवाडा मय जाब्ता व रेन्ज स्पेशल टीम जोधपुर द्वारा मौरस पिण्डवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर पर दौराने नाकाबन्दी वाहन 14 चक्का ट्रक नम्बर आरजे 19 जीके 2529 की तलाशी के दौरान 19 क्विटंल 14 किलो 800 ग्राम डोडा पोस्त बरामद कर 01 आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के विरूद्ध जुर्म धारा 8/15 एन.डी.पी.एस. एक्ट में प्रकरण पंजिबद्व किया गया। बरामद मादक प्रदार्थ की किमत करीब 2.87 करोड रूपये है।
गिरफ्तार अभियुक्तः जेठाराम पुत्र बोहराराम जाति जाट (हुडडा) उम्र 26 वर्ष निवासी बाकासर सरली पुलिस थाना बाडमेर सदर जिला बाडमेरपुलिस टीमः-
01 हुकमसिंह उनिपु थानाप्रभारी पुलिस थाना पिण्डवाडा
02.देवाराम उनि प्रभारी रेन्ज स्पेशल टीम (विशेष भूमिका)
03. अशोककुमार कानि. 1292 सदस्य रेंज स्पेशल टीम (विशेष भूमिका)
04.ओमप्रकाश सउनि, पुलिस थाना पिण्डवाडा
05.जीवाराम हेडकानि 827, पुलिस थाना पिण्डवाडा
06. मांगीलाल हैडकानि. 359, पुलिस थाना पिण्डवाडा
07अरविन्द कानि 508, पुलिस थाना पिण्डवाडा
08 शांताराम कानि 435, पुलिस थाना पिण्डवाडा
09अरजी कानि 753, पुलिस थाना पिण्डवाडा
10लता महिला कानि 1100, पुलिस थाना पिण्डवाडा
11. अभयसिह कानि. 724, पुलिस थाना पिण्डवाडा
12. प्रकाश कानि 557 पुलिस थाना पिण्डवाडा
13. इन्द्र कानि 928 पुलिस थाना पिण्डवाडा
14. शैतानराम कानि 306 पुलिस थाना पिण्डवाडा

