PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-. प्यारे लाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा मालायती प्रकरणों के अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जसाराम बोस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SIUCAW) सिरोही, किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व भंवरलाल चौधरी उप अधीक्षक पुलिस वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकटतम सुपरविजन में श्री महेन्द्र कुमार सिरवी पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पिण्डवाडा के नेतृत्व में पुलिस द्वारा दिनांक 23.12.2025 को सन्यास आश्रम के सामने पिण्डवाडा से हुई मोटरसाईकिल चोरी की वारदात का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर मोटररसाईकिल बरामदगी की। बरामगदी स्थल पर अन्य 08 मोटरसाईकिलें आरोपी के कब्जे होने से धारा 106 बीएनएसएस में जब्त की गई।
घटना के हालातः प्रार्थी राहुलसिंह पुत्र बृजराजसिंह जाति जाटव उम्र 25 साल पेशा नौकरी भारतीय स्टेट बैंक शाखा पिण्डवाडा जिला सिरोही ने रिपोर्ट दी की मैं भारतीय स्टेट बैंक शाखा पिण्डवाडा में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत हुँ व काव्या आढा, विनय पॉवर वाली गली, सन्यासी आश्रम के सामने वाली गली पिण्डवाडा के मकान में किराये पर निवास करता हूं। दिनांक 23.12.2025 को रात को मैने मेरी मोटरसाईकिल नम्बर आरजे 13 जेएस-6330 अपने घर के बाहर हैण्डल लॉक कर पार्क की थी और दिनांक 24.12.2025 को जैसे ही मैं सुबह करीब 09.30 बजे उठा और बाहर आकर देखा तो मेरी मोटरसाईकिल मुझे गायब मिली और मैने आसपास में अपने उक्त वाहन की आज दिन तक काफी खौजबिन की लेकिन मेरे उक्त वाहन का कहीं पर कोई पता नहीं चला है। मेरे उक्त वाहन को अज्ञात चोर चोरी करके लेकर चले गये। वगैरा पर प्रकरण पंजिबद्ध कर अनुसंधान शुरू किया गया।
कार्यवाही पुलिसः-पुलिस द्वारा उक्त मोटरसाईकिल चोरी की वारदात की घटना को गंभीरता से लेते हुये घटना को ट्रेस करने के हर संभव प्रयास किये। उक्त घटना में शरीक आरोपी कि तलाश हेतु थाना स्तर पर टीम मामुर कर टीम द्वारा भरसक प्रयास किये। मोटरसाईकिल चोरी के आरोपी मुकेश कुमार पुत्र रमेश कुमार जाति ग्रासिया निवासी तेजा का वास बेकरीया पुलिस थाना बेकरीया जिला उदयपुर को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटरसाईकिल नम्बर आरजे-13-जेएस-6330 को बरामद की गई है।
इसके अलावा उक्त आरोपी के कब्जे से बरामद धारा 106 बीएनएसएस में जब्त मोटरसाईकिलो का विवरणः-
01. एक मोटरसाईकिल हिरो एचएफ डिलेक्श बरंग काला लाल पटटी लगी हुई बिना नम्बरीः-जिसके इंजन नम्बर-घीसे हुए है। चेसिस नम्बर एमबीएलएचए11 एजेडजी4 जे08201 अंकित है।
02. एक मोटरसाईकिल बजाज प्लसर बिना नम्बरी बरंग काला जिसके इंजन नम्बर-डीएचजीबीयुबी 17261 चेसिस नम्बर-एमडी 2 डीएचडीएचजेडजेडयुसीबी 35745 अंकित है।
03. एक मोटरसाईकिल होण्डा साईन बरंग काला बिना नम्बरी जिसके इंजन नम्बर-जेसी85ई-डी-1037173 व चेसिस नम्बर एमई4 जेसी 85एजेएमडी024398 अंकित है।
04. एक मोटरसाईकिल हिरो स्पलेण्डर प्लस बिना नम्बरी जिसके इंजन नम्बर-एचए11 ईडीएल 4 एम01661 व चेसिस नम्बर- एमबीएलएचएडब्ल्यु 128ए4 एम08133 अंकित है।
05. एक मोटरसाईकिल हिरो स्पलेण्डर एचए11 ईवाईएन 4 बी12445 व चेसिस नम्बर प्लस बिना नम्बरी- जिसके इंजन नम्बर-एमबीएलएचएडब्ल्यु 123 एम4बी20637 अंकित है।
06. एक मोटरसाईकिल का खोला हुआ चेसिस जिसके नम्बर-एमबीएलएचएडब्ल्यु 099 के 4 के 05104 07. एक खुला हुआ मोटरसाईकिल का इंजन जिसके नम्बर-एचए10 एडब्ल्युके4 के 08641 अंकित है।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तः-
1. मुकेश कुमार पुत्र स्व. रमेश कुमार जाति ग्रासिया निवासी तेजा का वास बेकरीया पुलिस थाना बेकरीया जिला उदयपुर।
कार्यवाही टीमः-
1 महेन्द्र कुमार सिरवी पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा
2मोहनलाल हैड कानि नम्बर 77 पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही
3 प्रवीण कुमार हैडकानि 709 पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही
4अरविन्द कुमार कानि 508 पुलिस थाना पिण्डवाडा
5 दिलीप कुमार कानि 67 पुलिस थाना पिण्डवाडा
6 तुलसाराम कानि 245 पुलिस थाना पिण्डवाडा

