PALI SIROHI ONLINE
पिन्टू अग्रवाल चामुंडेरी/खीमाराम मेवाडा तखतगढ़
सिरोही-प्यारे लाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा सम्पति सम्बंधी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रकरण की घटना को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र पर्दाफाश करने के निर्देश प्रदान करने पर जसाराम बोस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SIUCAW) सिरोही, किशोरसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व भंवरलाल चौधरी उप अधीक्षक पुलिस वृत पिण्डवाडा के निकटतम सुपरविजन में महेन्द्रकुमार सिरवी, पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा के नेतृत्व में प्रकरण की घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना हल्का क्षेत्र में प्रतिदिन नाकाबंदी की जाकर बडी सुझबुझ व कुशल रणनीती से कड़ी से कडी जोडते हुये वारदात में संलिप्त मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार कर एक नाबालिग को डिटेन कर मोबाईल बरामद किया गया। प्रकरण के अलावा अन्य 04 मोबाईल कब्जे से बरामद होने पर धारा 106 बीएनएसएस में जब्त किये गये। प्रकरण में संलिप्त अन्य अभियुक्तों अथवा गैंग के बारे मनोवैज्ञानिक तरीके से गहनता से पूछताछ व अनुसंधान जारी है।
घटना के हालातः प्रार्थी डॉ. महेश कुमार कुमावत पुत्र बृजमोहन उम्र 41 वर्ष निवासी मिगनिवास के पीछे शिवाजी नगर मदनगंज किशनगढ, अजमेर हाल सहायक आचार्य, राजकिय महाविधालय पिण्डवाडा, सिरोही ने रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 07.03.2026 को सायं 09:00 बजे के आस पास कस्बा पिण्डवाडा में वीर बावजी मन्दिर राज.उ.मा. विधालय के पास उदयपुर रोड पर खडा था उस दौरान सिरोही रोड की तरफ से एक मोटरसाईकिल मुंह बांधे हुये दो व्यक्ति आये मेरे पास मोटरसाईकिल रोककर दोनों ने हाथों में चाकु व छुरी लेकर छुरी घोपने का डर बता मेरे जेब में रखा मोबाईल डीएनई प्लस-9 को निकालकर मेरे साथ धक्का मुक्की करते हुए लेकर भाग गये। मैंने उनका पिछा किया व मित्रगणों को बताया अज्ञात बदमाशों का कोई पता नहीं चला। मोटरसाईकिल पर आये मुंह बांधे हुए जवान उम्र के अज्ञात बदमाशों ने चाकु से मारने का भय दिखा कर मेरा मोबाईल लूटकर भाग गये। वगैरा पर प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान शुरू किया गया।
कार्यवाही पुलिसः उक्त घटना वारदात को गंभीरता से लेते हुए थाना हल्का क्षेत्र मेंजगह-जगह नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्यिों की चैकिंग की गयी तथा सीसीटीवी फुटेज से हुलिया मिलाकर मुल्जिम को तकनीकी व मुखबीरान स्त्रोत द्वारा मुख्य अभियुक्त व एक नाबालिक साथी को दस्तयाब कर प्रकरण में लूट का मोबाईल डीएनई प्लस-9 बरामद किया गया। प्रकरण की घटना में शरीक शेष अभियुक्त के बारे पूछताछ व अनुसंधान किया जाएगा। अभियुक्त द्वारा अब तक दो वारदात करना स्वीकार किया गया है और भी वारदात के खुलासे हो सकते है।
गिरफ्तार अभियुक्तः लाडुराम पुत्र हीराराम जाति गरासिया उम्र 20 वर्ष पेशा मजदुरी निवासी मालेरा पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही ।
कार्यवाही टीम
- महेन्द्रकुमार सिरवी पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा ।
2.मोहनलाल है.का. 77, पुलिस थाना पिण्डवाडा। (विशेष भूमिका)
3.अरजी कानि. 753, पुलिस थाना पिण्डवाडा। (विशेष भूमिका) - 4 विनोदकुमार कानि. 666, पुलिस थाना पिण्डवाडा।
5.अभयसिंह कानि 724, पुलिस थाना पिण्डवाडा।
6.लोकेशकुमार कानि 727, पुलिस थाना पिण्डवाडा ।
7.जितेन्द्रसिंह कानि 337. पुलिस थाना पिण्डवाडा। - 8 शिला म.कानि. 429, पुलिस थाना पिण्डवाडा ।
